सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Questions raised over MPs' absence from Uddhav meeting; Sanjay Raut claims all Shiv Sena (UBT) MPs are united.

उद्धव ठाकरे की बैठक में सांसदों के न पहुंचने पर उठ रहे सवाल: संजय राउत का दावा- शिवसेना यूबीटी के सभी MP एकजुट

पीटीआई, मुंबई Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 15 Jun 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों की बैठक में कुछ सांसदों की अनुपस्थिति के बाद उठी अटकलों पर संजय राउत ने कहा कि सभी सांसद उद्धव ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों को चेतावनी दिया।

Questions raised over MPs' absence from Uddhav meeting; Sanjay Raut claims all Shiv Sena (UBT) MPs are united.
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेतृत्व की ओर से बुलाई गई बैठक में नौ सांसदों में से पांच के शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हुए। इसके एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने सोमवार को जोर देकर कहा कि वे सभी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

विरोधियों पर क्या निशाना साधा?
पार्टी के सांसदों को अपने पाले में लाने के लिए 'ऑपरेशन टाइगर' की अटकलों के बीच, राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) अपने विरोधियों को निशाना बनाने के लिए 'ऑपरेशन वुल्फ' शुरू करेगी। जाहिर तौर पर उनका इशारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सांसदों की बैठक बुलाई
उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई में पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई थी। नौ लोकसभा सदस्यों में से अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजभाऊ वाजे और संजय पाटिल व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल हुए। बाकी के लिए, राउत ने रविवार को कहा था कि ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर और संजय देशमुख ने ऑनलाइन बैठक में भाग लिया। वहीं, संजय जाधव ने फोन पर ठाकरे से बात की।

विज्ञापन

जाधव दो दिन के मुंबई दौरे पर
राउत ने सोमवार को कहा कि जाधव अगले दो दिनों में मुंबई का दौरा करेंगे और ठाकरे से मुलाकात करेंगे। राज्यसभा सदस्य ने कहा, 'जब शिवसेना में फूट पड़ी, तो जिनकी वफादारी पर संदेह नहीं किया जा सकता था। वह पार्टी छोड़कर चले गए। हमें अपने सांसदों पर भरोसा है और यह भरोसा बना रहेगा। ये सभी सांसद शिवसेना (यूबीटी) के साथ हैं।'

'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा के बीच, राउत ने पूछा कि क्या जागृत अवस्था में बाघ को छुआ जा सकता है? उन्होंने कहा, 'बाघ को पहले बेहोश करना पड़ता है। फिर उसके पैर बांधने पड़ते हैं। हमारे लिए यह संभव नहीं है। बाघ खुलेआम घूम रहे हैं।' अविभाजित शिवसेना का शुभंकर पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे द्वारा बनाया गया एक बाघ था। जब राउत से पूछा गया कि क्या रविवार की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सांसद 19 जून को अविभाजित शिवसेना के स्थापना दिवस पर उपस्थित रहेंगे, तो उन्होंने कहा कि 'शिवसेना परिवार के इस आयोजन' के लिए किसी को निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed