राफेल: राहुल ने की पीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा बोली- ये पाक प्रेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं? गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक नई लाइन सामने आई है-गायब हो गया। दो करोड़ रोजगार गायब हो गया। किसानों के बीमा का पैसा गायब हो गया। 15 लाख रुपया गायब हो गया। अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं।'
उन्होंने दावा किया, ' कोशिश यह कि जा रही है कि किसी भी तरह से नरेंद्र मोदी का बचाव करना है। सरकार का एक ही काम है कि चौकीदार का बचाव करना है।' गांधी ने कहा, 'न्याय सबके लिए होना चहिए। एक तरफ आप कह रहे हैं कि कागज गायब हो गए हैं । इसका मतलब है कि ये सच्चे हैं। इन कागजों में साफ है कि प्रधानमंत्री ने समानांतर बातचीत की है। इनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल की आपूर्ति समय पर नहीं हुई क्योंकि मोदी जी अनिल अंबानी को पैसा देना चाहते थे।
एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपकी सरकार है जिस पर चाहिए कार्रवाई करिये। लेकिन प्रधानमंत्री पर कार्रवाई करिये। प्रधानमंत्री ने राफेल सौदे में देरी की, अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले।’’ उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला है और इसमें आपराधिक जांच होनी चाहिए।
उन्होंने सवाल किया कि अगर प्रधानमंत्री दोषी नहीं हैं तो फिर जांच क्यों नहीं कराते ? जेपीसी की जांच से क्यों भाग गए? दरअसल, सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि राफेल विमान सौदे से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए हैं और याचिकाकर्ता इन दस्तावेजों के आधार पर विमानों की खरीद के खिलाफ याचिकायें रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार चाहते हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में राफेल मुद्दे पर दाखिल पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि इस सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं। उन्हीं के आधार पर एक अखबार ने खबरें प्रकाशित कीं और याचिकाएं दायर की गईं।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान पर पलटलार करते हुए कहा, 'हम राहुल गांधी के झूठ की पूरी तरह से निंदा करते हैं। उन्हें भारतीय वायुसेना पर विश्वास नहीं है, उन्हें उच्चतम न्यायालय पर विश्वास नहीं है, उन्हें कैग पर भी भरोसा नहीं है। क्या वह पाकिस्तान में विश्वास रखते हैं? वो अनजाने में या जानबूझकर राफेल के प्रतिद्विंद्वियों के हाथ की कठपुतली बने हुए हैं।'
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बारे में अपने ट्वीट में कहा, ‘ये पीसी था? देखते देखते पीसी गायब हो गया.. .2019 में कांग्रेस गायब हो जाएगी । ’उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के इतिहास में सबसे छोटा प्रेस कांफ्रेंस करने का गिनीज या लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड बनाने निकले हैं। पात्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के विस्तार के सामने राहुल गांधी की संक्षिप्तता परस्पर विरोधी है।
Rahul Gandhi: Rafale files disappeared, it was said that an investigation should be conducted against you (media) because Rafale files disappeared; but the person who was involved in Rs 30,000 crore scam, no investigation against him? pic.twitter.com/luiuGNKzjm
— ANI (@ANI) March 7, 2019