फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale deal rahul gandhi termed pm modi as corrupt

'राफेल डील साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला, पीएम मोदी ने देश की जनता से किया विश्वासघात'

Thu, 11 Oct 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Rafale deal rahul gandhi termed pm modi as corrupt
RAHAUL

राफेल सौदे पर लगातार हमलावर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरा देश राफेल की बात कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। राफेल मामले में साफ तौर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार किया है, इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने साथ ही कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की फ्रांस यात्रा सरकार द्वारा इस सौदे पर 'पर्दा' डालने की कोशिश का हिस्सा है। उन्होंने फ्रांसीसी मीडिया की एक रिपोर्ट के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर हमला बोला। उस रिपोर्ट में कहा गया है कि राफेल बनाने वाली दसॉल्ट एविएशन को भारत में अपने ऑफसेट साझेदार के तौर पर अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को ही चुनना था। 
विज्ञापन


राहुल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा 'नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान की जनता और देश की वायुसेना का पैसा अनिल अंबानी की जेब में डाला है। मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा 'पहले फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा था अनिल अंबानी जी को राफेल का कांट्रैक्ट मिलना चाहिए। अब राफेल कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अनिल अंबानी की कंपनी का चयन राफेल की खरीद के लिए एक हर्जाना था। 

उन्होंने कहा 'अनिल अंबानी जी 45,000 करोड़ रुपये के कर्जे में हैं। 10 दिन पहले कंपनी खोली और प्रधानमंत्री जी ने 30,000 करोड़ रुपया जो हिन्दुस्तान की जनता और एयरफोर्स का पैसा था, वो अनिल अंबानी की जेब में डाला है। ये हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि ये अंबानी के प्रधानमंत्री हैं।' 


राहुल गांधी ने आगे कहा 'युवा रोजगार खोज रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी अनिल अंबानी की चौकीदारी कर रहे हैं। देश में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार का है और प्रधानमंत्री इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। यह साफ तौर पर भारत के प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने देश के किसानों और गरीबों के साथ विश्वासघात किया है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed