{"_id":"5bccd8d3bdec22699d5ac6d5","slug":"rahul-blames-modi-ambani-friendship-through-sholay","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने मोदी-अंबानी की मित्रता पर चलाया ‘शोले’ का तीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल ने मोदी-अंबानी की मित्रता पर चलाया ‘शोले’ का तीर
भाषा, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उद्योगपति अनिल अंबानी से निकटता को निशाना बनाने के लिए मशहूर फिल्म शोले के एक गीत का सहारा लिया। गांधी ने मोदी और अंबानी की तस्वीर के साथ हिट गाने ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ का इस्तेमाल किया। कांग्रेस प्रमुख का आरोप है कि राफेल सौदे में अंबानी की कंपनी को 30,000 करोड़ रूपए का ऑफशोर ठेका मिला है।
गांधी के ट्विटर हैंडल में 17 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें मोदी और अंबानी की मुस्कुराती हुईं तस्वीरें हैं और पीछे से गाना बज रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रमुख मोदी पर कथित भ्रष्टाचार और फ्रांस की कंपनी के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उन पर लगातार हमले बोल रहे हैं।