राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल डील को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राफेल डील पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि नए सौदे का एकमात्र मकसद अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपए देना था।
राहुल ने अधिकारियों के नोट का हवाला देते हुए कहा , प्रधानमंत्री की बेहतर कीमत और शीघ्र आपूर्ति की दलीलें ‘धराशायी’ हो गई हैं। राहुल ने राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री को कहा, आप कहते हैं कोई घोटाला नहीं हुआ तो आप जेपीसी जांच के आदेश देने से क्यों डरते हैं।
Rahul Gandhi: Argument of Prime Minister, Defence Minister & Finance Minister on why a new deal was reqd was -No.1- price & No. 2-Air Force needed planes quickly. The fact of the matter is, the new deal signed by Narendra Modi gets India the aircrafts later than the original deal pic.twitter.com/YxlB62HuRQ
— ANI (@ANI) February 13, 2019
प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री का तर्क कि क्यों एक नया सौदा किया गया था। नंबर 1- मूल्य और नंबर 2- वायुसेना को विमानों की जल्दी आवश्यकता थी पर राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले का तथ्य यह है कि नरेंद्र मोदी द्वारा हस्ताक्षरित नई डील में मूल सौदे की तुलना में देरी से भारत को हवाई जहाज मिलेंगे।