सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi attacks Modi over candy gift to Italian PM Giorgia Meloni

Rahul Gandhi: 'आर्थिक तूफान सिर है, पीएम इटली में टॉफी बांट रहे हैं', राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इटली दौरे

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 20 May 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi attacks Modi over candy gift to Italian PM Giorgia Meloni
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इटली की पीएम मेलोनी के दिए कैंडी उपहार को लेकर हमला बोला है। उन्होंने इस कृत्य को नेतृत्व नहीं, बल्कि एक नौटंकी करार दिया है। राहुल गांधी का यह बयान इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा मोदी को मेलोडी टॉफी का पैकेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद आया है।

Trending Videos


राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आर्थिक तूफान सिर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - पीएम हंसकर रील बना रहे हैं, और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भी उनके साथ नजर आ रहे थे। मेलोनी ने वीडियो में कहा, प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक उपहार लाए हैं, एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी।  वीडियो में मोदी मेलोडी टॉफी का पैकेट दिखाते हुए दिख रहे हैं। मेलोनी ने अपनी पोस्ट में इस विशेष उपहार के लिए धन्यवाद भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed