फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi meets Lok Sabha Speaker with request to expunge remarks against him ensure House functions news

लोकसभा स्पीकर से राहुल की मुलाकात: BJP के आरोपों को आधारहीन बताया, अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग की

Wed, 11 Dec 2024 02:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 11 Dec 2024 02:25 PM IST
सार

राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा में 13 दिसंबर को संविधान पर चर्चा चाहती है और वह सुनिश्चित करेंगे कि सदन ठीक ढंग से चले, जबकि यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi meets Lok Sabha Speaker with request to expunge remarks against him ensure House functions news
राहुल गांधी और ओम बिरला। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सदन के अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। राहुल ने इस दौरान लोकसभा में भाजपा सांसदों की तरफ से अपने खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की। कांग्रेस नेता ने स्पीकर से अपील की कि वह लोकसभा की कार्यवाही को ठीक ढंग से चलना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता उनके खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं, ताकि वे अदाणी के मुद्दे से ध्यान बंटा सकें। लेकिन उन्हें ऐसे आरोपों से फर्क नहीं पड़ता। राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा में 13 दिसंबर को संविधान पर चर्चा चाहती है और वह सुनिश्चित करेंगे कि सदन ठीक ढंग से चले, जबकि यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा, "मैंने अभी स्पीकर के साथ बैठक की और उन्हें बताया कि हमारी पार्टी चाहती है कि मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को कार्यवाही से हटाया जाए। स्पीकर ने कहा कि वह इस पर गौर करेंगे। वह (भाजपा के लोग) हर तरह के आधारहीन आरोप लगा रहे हैं, लेकिन हमने फैसला किया है कि हम सदन को ठीक ढंग से चलने देना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वह चाहे कुछ भी भड़काऊ बात कहें, हम उन्हें कहने देंगे। लेकिन हम कोशिश करेंगे और सदन चलने देंगे। हम चाहते हैं किसी तरह सदन की कार्यवाही चलती रहे। हम चाहते हैं कि सदन में बहस और चर्चाएं हों। हम चाहते हैं कि 13 दिसंबर को संविधान पर चर्चा हो।"

राहुल ने कहा कि भाजपा सांसद मेरे खिलाफ जिस मुद्दे पर चाहें, उस पर बोलें, लेकिन संविधान के मुद्दे पर बहस होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अदाणी के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते। हम इस मुद्दे को अंत के लिए नहीं छोड़ना चाहते। 



इस बीच जब राहुल गांधी से भाजपा के उन आरोपों पर सवाल पूछा गया, जिनमें जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस के जुड़ाव की बात कही गई तो इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "वह आरोप लगाना जारी रखेंगे। उन्हें मेरे खिलाफ आरोप लगाने दीजिए। हम चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही ठीक ढंग से चलती रहे।"

गौरव गोगोई ने भी अपमानजनक टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाने की मांग की
इससे पहले, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने लोकसभा अध्यक्ष से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर मुख्य विपक्षी दल की शिकायत पर गौर करने और उन्हें रिकॉर्ड से हटाने की अपील की थी।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पांच दिसंबर को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी दलों पर विदेशी संगठनों और लोगों के माध्यम से देश की संसद, सरकार तथा अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इस पर भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed