{"_id":"6a60b5fb7fe2a728bb09977b","slug":"rahul-gandhi-reveals-what-happened-during-protest-claims-police-whispered-oust-the-government-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने बताया प्रदर्शन के दौरान उनके साथ क्या हुआ? पुलिस वालों का दर्द भी किया बयां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने बताया प्रदर्शन के दौरान उनके साथ क्या हुआ? पुलिस वालों का दर्द भी किया बयां
Wed, 22 Jul 2026 05:52 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:52 PM IST
सार
Rahul Gandhi On Police Action: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में आज प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के समय पुलिस के व्यवहार को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें खींचा जरूर, लेकिन कान में कई बाते कहीं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि राहुल गांधी के कानों में पुलिसवालों ने क्या-कुछ कहा...
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी उन्हें खींचकर ले जा रहे थे, लेकिन उसी समय कुछ पुलिसकर्मी उनके कान में सरकार के खिलाफ बातें भी कह रहे थे। राहुल गांधी ने दावा किया कि एक पुलिसकर्मी ने खुद को राजस्थान का बताते हुए कहा, "सरकार को हटाइए।" वहीं दूसरे पुलिसकर्मी ने खुद को हरियाणा का बताते हुए कहा, "हम तो सिर्फ वर्दी पहन रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि हर कोई सच जानता है। उनको मजबूरी में आदेश मानना पड़ता है। कई पुलिसवाले जानते कि जो हमारे देश के भविष्य हैं, उनके साथ गलत हो रहा है।
अपने साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं इन सब का आदी हूं। मेरा काम देश के लोगों की इच्छा को सामने रखने का है। विपक्ष के नेता के तौर पर। यह बहुत ही छोटी कीमत है, यह बड़ी बात नहीं है। मैंने यह ऐसा यह मेरे लिए गर्व की बात है। धरने के दौरान दो पंच लगे वह बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं इन सब का आदी हूं। मेरा काम देश के लोगों की इच्छा को सामने रखने का है। विपक्ष के नेता के तौर पर। यह बहुत ही छोटी कीमत है, यह बड़ी बात नहीं है। मैंने यह ऐसा यह मेरे लिए गर्व की बात है। धरने के दौरान दो पंच लगे वह बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले राहुल गांंधी?
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ जो हो रहा है, वह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर छात्रों ने ऐसा क्या गलत किया है कि उनके सामने सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं और सिर्फ एक निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कई छात्र लगातार मानसिक दबाव झेल रहे हैं और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण कुछ छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली है। उनके अनुसार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन