सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul's article has exposed BJP, says Raut; claims believers in democracy concerned

Politics: 'राहुल के लेख ने BJP को बेनकाब किया, लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले चिंतित हैं', संजय राउत का हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी के लेख को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- कि राहुल गांधी का यह लेख दुनियाभर के लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों को चिंता में डालने वाला है। संजय राउत ने राहुल गांधी के लेख को भाजपा के खिलाफ सबूत बताया और कहा कि लोकतंत्र में भरोसा रखने वाले सभी लोगों को इसके प्रति सतर्क होना चाहिए।

Rahul's article has exposed BJP, says Raut; claims believers in democracy concerned
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हालिया लेख, जिसमें उन्होंने 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मैच फिक्सिंग और धांधली के आरोप लगाए हैं, उससे भाजपा की पोल खुल गई है।
Trending Videos


राहुल गांधी एक असाधारण व्यक्ति हैं- संजय राउत
संजय राउत ने दावा किया कि राहुल गांधी का यह लेख दुनियाभर के लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों को चिंता में डालने वाला है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी एक असाधारण व्यक्ति हैं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर हैं। उनका लेख बताता है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi Vs EC: राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक; विपक्ष के नेता सीधे भेजें पत्र, तभी जवाब देंगे

राहुल गांधी के आरोप, फडणवीस का पलटवार
राहुल गांधी ने शनिवार को अखबारों और सोशल मीडिया पर प्रकाशित लेख में कहा था कि महाराष्ट्र चुनाव लोकतंत्र को 'धांधली से हाइजैक' करने का खाका (ब्लूप्रिंट) था, और आगे बिहार जैसे राज्यों में भी यही दोहराया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके जवाब में कहा कि राहुल गांधी को अपनी हार का आत्मचिंतन करना चाहिए न कि जनता के फैसले को नकारना चाहिए।

'अगर चुनाव निष्पक्ष होते तो भाजपा 25 सीटें न जीत पातीं'
संजय राउत ने दावा किया कि भाजपा 288 सदस्यीय विधानसभा में 25 सीटें भी नहीं जीत पाती अगर चुनाव निष्पक्ष होते। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी 10 सीटों से ज्यादा नहीं जीत सकती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि 'मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना' के नाम पर चुनाव को हाइजैक किया गया और उसी का फायदा महायुति गठबंधन को मिला।

यह भी पढ़ें - Politics: राहुल गांधी के फिक्सिंग वाले आरोप पर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग, महाराष्ट्र में वार-पलटवार तेज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन
पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों में भाजपा ने 132, शिंदे गुट ने 57 और अजीत पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीती थीं। विपक्ष में कांग्रेस को 16, उद्धव ठाकरे गुट को 20 और शरद पवार गुट को 10 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed