फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways: General and Sleeper Coaches to Get Real-Time Cleaning Monitoring, Waste Management System Revamped

Railways: जनरल-स्लीपर डिब्बों की सफाई पर रहेगी हर पल नजर, रेलवे ने बदला सफाई और कचरा उठाने का सिस्टम

Mon, 10 Aug 2026 08:06 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

आनंद विहार से सुल्तानपुर के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (14014/13) में 8 अगस्त से ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस और लिनन वितरण की सुविधा शुरू की गई है। ट्रेन में निर्धारित योग्यता वाले प्रशिक्षित और सत्यापित कर्मचारियों को उचित यूनिफॉर्म में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
Railways: General and Sleeper Coaches to Get Real-Time Cleaning Monitoring, Waste Management System Revamped
indian railways - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए नई नीति लागू की है। इसके तहत सभी कोचों की सफाई होगी और स्लीपर कोच में लिक्विड साबुन मिलेगा। सफाई व्यवस्था की निगरानी ऐप और तस्वीरों के जरिए की जाएगी। इसी के तहत आनंद विहार से सुल्तानपुर के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (14014/13)में 8 अगस्त से ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस और लिनन वितरण की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था में अनारक्षित समेत सभी कोचों की सफाई की जाएगी। स्लीपर कोच में लिक्विड साबुन उपलब्ध रहेगा। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे पोर्टेबल उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन उपकरणों की मदद से स्टाफ यात्रियों का स्वागत करेगा।स्टाफ सफर के दौरान कोच में जमा होने वाला कचरा भी इकट्ठा करेगा। यह व्यवस्था एयरलाइन में अपनाई जाने वाली सेवा की तर्ज पर होगी।
विज्ञापन


सफाई के लिए पहली बार हाई-प्रेशर जेट और वैक्यूम क्लीनिंग मशीनों का इस्तेमाल होगा। यात्रियों की शिकायतों के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। ट्रेन में प्रशिक्षित और सत्यापित कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में तैनात किया जाएगा। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी में लिनन की देखरेख, कोच और शौचालयों की सफाई, कचरा निपटान, सुरक्षा की सामान्य जांच, छोटी-मोटी मरम्मत और जरूरत पड़ने पर यात्रियों की मदद करना शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed