{"_id":"69c7b44eaa9cf4dc8503d9e8","slug":"rajnath-singh-chair-first-meeting-informal-group-of-ministers-on-the-west-asia-crisis-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict: मंत्रियों के अनौपचारिक समूह के साथ रक्षा मंत्री की बैठक, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia Conflict: मंत्रियों के अनौपचारिक समूह के साथ रक्षा मंत्री की बैठक, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 28 Mar 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
West Asia Conflict: पश्चिम एशिया के हालात और उसके भारत पर पड़ने वाले संभावित असर को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मंत्रियों के अनौपचारिक समूह के साथ बैठक जारी है। पढ़िए रिपोर्ट-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पश्चिम एशिया संकट पर मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्र सरकार इस संघर्ष को लेकर कई बैठकें कर चुकी है और लोगों को यह भरोसा दिला रही है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। विदेश मंत्रालय हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और पश्चिम एशिया में मौजूद भारतीय नागरिकों को हरसंभव मदद देने की कोशिश कर रहा है।
पीएम मोदी ने भी की उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
इससे पहले, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक की थी। इस बैठक में पश्चिम एशिया की हालिया स्थिति और उसके देश पर संभावित प्रभाव को देखते हुए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में दर्दनाक हादसा: नयागढ़ में टूरिस्ट बस पलटी, पांच की मौत; तूफान से मयूरभंज-पुरी में तीन की गई जान
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों की ओर से दिए गए सुझावों की सराहना की और कहा कि ये सुझाव बदलते हालात से प्रभावी तरीके से निपटने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता, तैयारी और मिलकर कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।
पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को ऐसे वैश्विक संकटों से निपटने का पहले से अनुभव है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र और राज्यों की ओर से 'टीम इंडिया' के रूप में मिलकर किए गए प्रयासों को याद किया, जिससे आपूर्ति श्रृंखला, व्यापार और आम जीवन पर पड़े असर को कम किया गया था। उन्होंने कहा कि यही सहयोग और तालमेल आज भी भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
Trending Videos
#WATCH | Delhi: An informal group of ministers led by Defence Minister Rajnath Singh meets in Delhi to discuss the situation arising out of the West Asia crisis. pic.twitter.com/OtKAVXXrDD
विज्ञापन— ANI (@ANI) March 28, 2026विज्ञापन
पीएम मोदी ने भी की उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
इससे पहले, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक की थी। इस बैठक में पश्चिम एशिया की हालिया स्थिति और उसके देश पर संभावित प्रभाव को देखते हुए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में दर्दनाक हादसा: नयागढ़ में टूरिस्ट बस पलटी, पांच की मौत; तूफान से मयूरभंज-पुरी में तीन की गई जान
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों की ओर से दिए गए सुझावों की सराहना की और कहा कि ये सुझाव बदलते हालात से प्रभावी तरीके से निपटने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता, तैयारी और मिलकर कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।
पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को ऐसे वैश्विक संकटों से निपटने का पहले से अनुभव है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र और राज्यों की ओर से 'टीम इंडिया' के रूप में मिलकर किए गए प्रयासों को याद किया, जिससे आपूर्ति श्रृंखला, व्यापार और आम जीवन पर पड़े असर को कम किया गया था। उन्होंने कहा कि यही सहयोग और तालमेल आज भी भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन