सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Randeep Surjewala on India-us trade deal says Is this a Atmanirbhar or America-nirbhar Bharat

'आत्मनिर्भर या अमेरिका-निर्भर भारत?': व्यापार समझौते पर सुरजेवाला का तंज; बोले- भारतीय किसानों का हित खतरे में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस सांसद राणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हालिया भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते ने किसानों, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल स्वतंत्रता को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह आत्मनिर्भर भारत है या अमेरिका-निर्भर भारत? 

Randeep Surjewala on India-us trade deal says Is this a Atmanirbhar or America-nirbhar Bharat
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। एक तरफ सत्ता पक्ष इसे भारत सरकार की बड़ी उपलब्धि बता रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे भारत की नहीं अमेरिका की जीत बता रहा है। इसी बीच अब कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने इस व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते ने भारतीय किसानों, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल स्वतंत्रता को अमेरिका के हितों के लिए खतरे में डाल दिया है।

Trending Videos

एक सम्मेलन में बोलते हुए सुरजेवाला ने सवाल किया कि क्या आत्मनिर्भर भारत का नारा अब अमेरिका-निर्भर भारत बन गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते में प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने किसानों और कृषि भूमि के मालिकों के हितों का बलिदान किया। सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल उठते हैं। मजबूत होने के बजाय सरकार ने भारतीय हितों और डेटा गोपनीयता पर समझौता किया। जनता पूछ रही है कि क्या यह आत्मनिर्भर भारत है या अमेरिका-निर्भर भारत?

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ PIL, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की
इस दौरान सुरजेवाला ने विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब उनसे इस समझौते के बारे में पूछा गया, तो विदेश मंत्री ने कहा कि यह किसी अन्य विभाग का मामला है। सुरजेवाला ने कहा कि जब हमारे विदेश मंत्री को समझौते की पूरी जानकारी नहीं है, तो मुझे संतोष कैसे हो सकता है? सिर्फ सवाल को दूसरे विभाग में भेजना पर्याप्त नहीं है।

भारतीय किसानों को होगा नुकसान- सुरजेवाला
उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय किसानों और घरेलू उद्योगों को गंभीर नुकसान होगा। अमेरिका-भारत समझौते के तहत अमेरिका के प्रसंस्कृत फलों और अन्य उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोले जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पहले से ही $334 मिलियन के कपास आयात के कारण घरेलू कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने सरकार से स्पष्टता मांगी कि क्या दूध, गेहूं और डेयरी जैसे आवश्यक उत्पादों को भी नए शून्य-शुल्क छूट में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें:- PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री इसी महीने करेंगे इस्राइल का दौरा, तैयारियों के बीच नेतन्याहू ने कही ये बात

भारत अमेरिका व्यापार समझौता
गौरतलब है कि अमेरिका और भारत ने हाल ही में एक अंतरिम व्यापार ढांचा की घोषणा की है। इसके तहत भारत ने अमेरिका के सभी औद्योगिक और कई कृषि उत्पादों पर शुल्क कम करने या हटाने पर सहमति दी है। इसमें ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सॉरघम, ट्री नट्स, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और अन्य उत्पाद शामिल हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed