सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Retired ISRO employee accused of strangling his wife to death; investigation underway

65 साल के बुजुर्ग ने पत्नी का गला घोंटा: रिटायर्ड ISRO कर्मी अब हत्यारोपी, US में रहती है बेटी; अवसाद जानलेवा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 18 Feb 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

बंगलूरू के अवलाहल्ली क्षेत्र में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त इसरो कर्मचारी नागेश्वर राव ने कथित तौर पर अपनी पत्नी संध्या श्री की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी अवसाद का इलाज करा रहा थे और घटना के बाद आत्महत्या करने की मंशा भी रखते थे।

Retired ISRO employee accused of strangling his wife to death; investigation underway
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बंगलूरू में एक सनसनीखेज घटना में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त इसरो कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे अवलाहल्ली थाना क्षेत्र में सामने आई।

Trending Videos


आरोपी की पहचान नागेश्वर राव के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राव अवसादग्रस्त थे और मानसिक रूप से काफी परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने खुद भी करना चाहता था आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक, राव ने कथित तौर पर पत्नी संध्या श्री की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की मंशा जताई थी। घटना के बाद वह घर पर ही मौजूद रहे और उन्होंने अपने एक परिचित को फोन किया, जिसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। व्हाइटफील्ड के डीसीपी सैदुलु अदावत ने बताया कि आरोपी मानसिक तनाव में था और प्रारंभिक तौर पर किसी अन्य बड़े कारण के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने बताया कि दंपति की बेटी, जो अमेरिका में रहती है, को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed