{"_id":"6a045d758eed3a280709187d","slug":"rohit-pawar-claims-patel-tatkare-and-22-ncp-mlas-will-contest-elections-on-bjp-tickets-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीपी में पड़ी दरार?: रोहित पवार का दावा- प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीपी में पड़ी दरार?: रोहित पवार का दावा- प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
पीटीआई, मुंबई
Published by: Rahul Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
विधायक रोहित पवार।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बुधवार को एनसीपी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ 22 अन्य विधायक भी भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे। हालांकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक प्रवक्ता ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है।
Trending Videos
पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने कहा, बारामती इलाके में बड़ी तादात में नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया था। खबरों के मुताबिक, स्थानीय राजनीतिक नेता (नशीले पदार्थों की) पार्टियां आयोजित कर रहे हैं। बारामती के व्यापारियों को धमकाया जा रहा है और उनसे पैसे की उगाही की जा रही है... आज हमने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। नशीले पदार्थों और लड़कियों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब उनसे एनसीपी नेता तटकरे और पटेल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, चाहे कुछ भी हो जाए, वे भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपना फैसला कर लिया है और बाकी 22 विधायकों ने भी। उनके साथ-साथ, एकनाथ शिंदे गुट के कुछ विधायकों ने भी भाजपा में शामिल होने का फैसला कर चुके हैं। सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, दोनों ही महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा हैं।
रोहित पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि रोहित पवार केवल पब्लिसिटी (प्रचार) पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, एनसीपी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है। सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल पार्टी के सम्मानित नेता हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी तरह की कोई नाराज़गी नहीं है।