फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War: MEA ने जताई चिंता, कहा- तुरंत रोकें जंग, कीव में भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी

Mon, 10 Oct 2022 06:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 06:29 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत, यूक्रेन में संघर्ष बढ़ने से बहुत चिंतित है, इसमें बुनियादी ढांचे और नागरिकों को लक्षित करना शामिल है।

विज्ञापन
russia ukrain war mea India is deeply concerned at escalation of conflict in Ukraine
अरिंदम बागची, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

रूसी सेना की ओर से सोमवार को यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोगों के मरने और घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी युद्ध को लेकर चिंता जाहिर की है। 


 

विदेश मंत्रालय ने बयान में क्या कहा?

russia ukrain war mea India is deeply concerned at escalation of conflict in Ukraine
रूसी सेना के यूक्रेन में मिसाइल हमले - फोटो : Twitter/ Stewart McDonald MP

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत, यूक्रेन में संघर्ष बढ़ने से बहुत चिंतित है, इसमें बुनियादी ढांचे और नागरिकों को लक्षित करना शामिल है। हम दोहराना चाहते हैं कि शत्रुता बढ़ाना किसी के हित में नहीं है। हम शत्रुता को तत्काल समाप्त करने के लिए तत्काल कूटनीति और संवाद के रास्ते पर लौटने की अपील करते हैं। भारत तनाव को कम करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। 


 

भारत ने कहा- हम अपने स्टैंड पर शुरुआत से ही कायम

russia ukrain war mea India is deeply concerned at escalation of conflict in Ukraine
विदेश मंत्रालय - फोटो : Facebook@MEA

बयान में कहा गया कि भारत संघर्ष के शुरुआत से ही अपने उस स्टैंड पर कायम है जो वैश्विक व्यवस्था, संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों पर आधारित है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
russia ukrain war mea India is deeply concerned at escalation of conflict in Ukraine
रूसी सेना का यूक्रेन में हमला - फोटो : Twitter/UkraineWorld
रूस ने यूक्रेनी शहरों में दागीं सत्तर से ज्यादा मिसाइलें
बता दें कि रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर महीनों पर बाद बड़े हमले किए गए हैं। रूसी सेना सत्तर से ज्यादा मिसाइले कीव और अन्य शहरों में दागीं। इससे पहले क्रीमिया से रूस को जोड़ने वाले एक ब्रिज पर विस्फोट हुआ था और इसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'आतंकवादी कृत्य' करार दिया था। 

 
विज्ञापन

जेलेंस्की बोले- दुनिया ने आतंकी देश का असली चेहरा देखा

russia ukrain war mea India is deeply concerned at escalation of conflict in Ukraine
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : Social Media

रूसी हमलों की कुछ तस्वीरों को ट्वीटर पर साझा करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने लिखा- दुनिया ने एक बार फिर एक आतंकवादी देश का असली चेहरा देखा, जो युद्ध के मैदान और शांतिपूर्ण शहरों में हमारे लोगों को मार रहा है।  एक ऐसा देश जो शांति की बात करके अपने असली खूनी लक्ष्य को ढक देता है। इससे सिद्ध होता है कि मुक्ति ही शांति और सुरक्षा का एकमात्र आधार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed