सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar and GCC Secretary General meet discuss FTA trade and energy cooperation will gain new impetus

India-GCC Ties: जयशंकर और जीसीसी के महासचिव की मुलाकात, FTA पर बातचीत; व्यापार और ऊर्जा सहयोग को मिलेगा नया बल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जीसीसी के महासचिव जसीम मोहम्मद अलबुदैवी से मुलाकात कर ऊर्जा, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान भारत-जीसीसी के बीच FTA वार्ता औपचारिक रूप से शुरू हुई, जिससे खाड़ी देशों के साथ आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

S Jaishankar and GCC Secretary General meet discuss FTA trade and energy cooperation will gain new impetus
जीसीसी के महासचिव जसीम मोहम्मद अलबुदैवी और एस जयशंकर - फोटो : एक्स@DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के महासचिव जसीम मोहम्मद अलबुदैवी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस बात की जानकारी जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठन है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कतर और कुवैत शामिल हैं।

Trending Videos

इस बैठक के दौरान भारत और जीसीसी के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर आधिकारिक रूप से बातचीत शुरू करने के लिए एक संयुक्त दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी किए गए। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और जीसीसी संयुक्त कार्ययोजना हमारे रणनीतिक संवाद के तहत व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कृषि, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रस्तावित एफटीए दोनों पक्षों की साझेदारी को नई ऊंचाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:- क्यों बदला गया केरल का नाम: केरलम किए जाने की क्या वजह, इसका मतलब क्या और कब से हो रही थी नाम बदलने की मांग?

भारत के लिए जीसीसी अहम, कैसे?
बता दें कि भारत के लिए जीसीसी देश बेहद अहम हैं। साल 2024-25 में भारत और जीसीसी के बीच कुल व्यापार लगभग 178.56 अरब डॉलर रहा, जो भारत के कुल वैश्विक व्यापार का करीब 15.42 प्रतिशत है। पिछले पांच वर्षों में भारत और जीसीसी के बीच व्यापार लगातार बढ़ा है। इस दौरान औसतन 15.3 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:- India-US Tourism: भारत-अमेरिका पर्यटन पर CP राधाकृष्णन बोले- यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि संस्कृति-सहयोग का पुल

दोनों पक्षों के बीच FTA से क्या होगा?
 
दूसरी ओर विशेषज्ञों का मानना है कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) लागू होने से तेल और गैस जैसे ऊर्जा क्षेत्रों के साथ-साथ निवेश, कृषि और अन्य क्षेत्रों में भी व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। इससे भारत और खाड़ी देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed