सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samwad 2026: Health Minister JP Nadda to participate in Samwad Uttarakhand

Samwad: संवाद में शिरकत करेंगे केंद्रीय मंत्री JP नड्डा, स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों-संभावनाओं पर होगा मंथन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 24 Jun 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार

देवभूमि के विकास पर मंथन के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अमर उजाला की ओर से संवाद उत्तराखंड का आयोजन 24 जून को होने जा रहा है। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां एक मंच पर राजनीति, रक्षा, स्वास्थ्य, सिनेमा, खेल और अध्यात्म पर चर्चा करेंगी। उत्तराखंड के विकास और प्रदेश के युवाओं के कॅरिअर व भविष्य की योजनाओं पर भी बात होगी।

Samwad 2026: Health Minister JP Nadda to participate in Samwad Uttarakhand
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 24 जून यानी बुधवार को होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में 'संवाद' का आयोजन किया जाएगा। संवाद उत्तराखंड में इस बार कई हस्तियां आकर्षण का केंद्र होंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा उन नेताओं में शामिल हैं जिनकी पहचान प्रशासनिक दक्षता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से बनती है। देश के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने से लेकर आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के विस्तार तक उनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण रही है।



मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले
जेपी नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को डॉ. नारायण लाल नड्डा और कृष्णा नड्डा के घर हुआ था। उनकी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, पटना में हुई। इसके बाद उन्होंने पटना कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय से बीए और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से एलएलबी किया। बचपन में उन्होंने दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया। 11 दिसंबर 1991 को उन्होंने डॉ. मल्लिका नड्डा से विवाह किया और अब उनके दो बेटे हैं। उनकी सास पूर्व लोकसभा सांसद जयश्री बनर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी नड्डा का सियासी सफर
उन्होंने युवावस्था में जय प्रकाश नारायण की ओर से चलाए गए आंदोलनों में हिस्सा लिया। नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। 1985 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1985 से 1990 तक की अवधि के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली महानगर परिषद के संगठन सचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। 1990 में वे हिमाचल प्रदेश भाजपा के महासचिव के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। 1991 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


जेपी नड्डा 1993 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक बने और नेता प्रतिपक्ष चुने गए। 1998 में दोबारा चुनाव जीते और भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। 2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए। 2012 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। 2014-2019 तक उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली। जून 2019 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 

17 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। वे गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए और 6 अप्रैल 2024 को शपथ ग्रहण की। नड्डा जून, 2024 से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed