सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several workers lost their lives, and several others sustained injuried Visakhapatnam Andhra Pradesh

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघले हुए लोहे की चपेट में आने से आठ श्रमिकों की मौत; कई घायल

एएनआई, विशाखापत्तनम। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट के अंदर पिघले हुए लोहे की चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। 

several workers lost their lives, and several others sustained injuried Visakhapatnam Andhra Pradesh
स्टील प्लांट में हादसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए एक बड़े हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, हादसा एक लैडल में विस्फोट होने के बाद हुआ, जिसके चलते पिघला हुआ स्टील बाहर फैल गया। घटना में कई श्रमिक इसकी चपेट में आ गए।



पुलिस ने बताया कि हादसे के समय पिघला हुआ स्टील लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक तापमान पर था। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी संबंधित विभागों को राहत कार्य में समन्वय के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में साइट पर मौजूद कई कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं। रिसाव के बाद आग लगने से कुछ कर्मचारियों के यूनिट के अंदर फंसे होने की आशंका है। फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने व बचाव कार्य में जुटी हैं। घायल और फंसे हुए कर्मचारियों की सही संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos


आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही वंगलापुडी अनिता दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। साथ ही वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहकर आवश्यक निर्देश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed