सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC turmoil Kakoli Ghosh claim support of 20 MPs Kirti Azad kunal ghosh says fake BJP Mamata Banerjee Bengal

TMC में दो-फाड़?: काकोली घोष के दावे को कीर्ति आजाद ने बताया फर्जी, बोले- महज 13 सांसद थे, BJP की कहानी झूठी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

तृणमूल कांग्रेस के करीब 20 सांसदों के समर्थन के दावे के साथ पार्टी की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा। इस पत्र में दावा किया गया कि ये सांसद एनडीए का समर्थन करेंगे। हालांकि, अब टीएमसी ने इन दावों को फर्जी और झूठा करार दिया है। टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने कहा कि भाजपा मनगढ़ंत कहानी फैला रही है।

TMC turmoil Kakoli Ghosh claim support of 20 MPs Kirti Azad kunal ghosh says fake BJP Mamata Banerjee Bengal
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में फैली बगावत की आग की आंच अब पार्टी के संसदीय दल तक पहुंच चुकी है। टीएमसी की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सोमवार को करीब 20 सांसदों के साथ एनडीए को समर्थन देने का एलान किया। वहीं, अब टीएमसी नेताओं ने इन दावों को खारिज करते हुए सवाल खड़े किए हैं। 


टीएमसी के लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद और पार्टी नेता कुणाल घोष ने इन दावों को फर्जी और जनता को धोखा देने वाला करार दिया है। मुख्य सचेतक के पद पर विवाद को लेकर कीर्ति आजाद ने कहा कि काकोली घोष दस्तीदार खुद को मुख्य सचेतक बताकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिख रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले महीने ही पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को काकोली घोष दस्तीदार को हटाकर कल्याण बनर्जी को मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने की सूचना दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 

कब तक जनता को गुमराह करेगी भाजपा? : कीर्ति आजाद
कीर्ति आजाद ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट (चालबाजियों) का इस्तेमाल कर फर्जी नैरेटिव बना रही है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि भाजपा कब तक जनता को गुमराह करती रहेगी? बैठक में उपस्थिति को लेकर आजाद ने यह भी दावा किया कि भूपेंद्र यादव के घर पर हुई बैठक में केवल 13 सांसद (12 लोकसभा और 1 राज्यसभा) शामिल हुए थे, ना कि 20। उन्होंने कहा कि इन सांसदों के अलावा किसी और ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


'जो कल तक लेते थी दीदी का नाम, आज NDA में जाने की बात कर रहे' : कुणाल घोष
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने टीएमसी का टिकट 'दीदी' (ममता बनर्जी) के नाम पर और उनके चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करके जीता है, वे कुछ दिन पहले तक 'दीदी, दीदी, दीदी' का नारा लगा रहे थे। अब उनका अचानक एनडीए के साथ जुड़ने की बात करना उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। कुणाल घोष ने कहा कि जनता ऐसे राजनीतिक चालों को पसंद नहीं करती और इसे उनके जनमत का अपमान मानती है।


महुआ मोइत्रा ने यूसुफ पठान पर साधा निशाना
वहीं, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के अन्य सांसद यूसुफ पठान पर निशाना साधा है। महुआ मोइत्रा ने कहा कि यूसुफ पठान आप दिल्ली जाने की जल्दी में हैं, क्योंकि अमित शाह ने आपको फोन किया है? कुछ तो हिम्मत रखो। आप भारत के लिए खेले थे। हमारे जिले ने आपको भारी बहुमत से जिताया था। थोड़ी शर्म और थोड़ा साहस रखो।

ये भी पढ़ें: टूट गई TMC?: काकोली घोष का बड़ा दावा- करीब 20 सांसदों के साथ NDA को समर्थन देने के लिए ओम बिरला को भेजा पत्र

काकोली घोष ने किया था क्या दावा?
इससे पहले टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा करते हुए कहा कि मेरे साथ टीएमसी के करीब 20 सांसदों ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। यह एलान ऐसे समय में सामने आया, जब टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी  दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी रणनीति तैयार करने के लिए इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग ले रही थीं।

काकोली घोष बोलीं- एनडीए को देंगे समर्थन
टीएमसी के वर्तमान में 28 लोकसभा सांसद और 12 राज्यसभा सांसद हैं। यह दावा करते हुए कि वह लोकसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक बनी हुई हैं, दस्तीदार ने कहा कि यह फैसला साथी सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। यह घटनाक्रम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के भीतर बढ़ते आंतरिक संकट के बीच आया है, जिसने हाल के दिनों में वरिष्ठ नेताओं के खुले विरोध और इस्तीफों को देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed