{"_id":"57f34d714f1c1b8b322701e5","slug":"sexual-harassment-complaints-in-jawahar-lal-nehru-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न के मामले में JNU सबसे आगे, रिकॉर्ड 39 मामले हुए दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यौन उत्पीड़न के मामले में JNU सबसे आगे, रिकॉर्ड 39 मामले हुए दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कुछ महीनों में विवादों का केंद्र रहे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चा में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2015-16 वित्तीय वर्ष में यहां यौन उत्पीड़न की 39 शिकायतें दर्ज की गई हैं। यह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में सबसे अधिक है।
सभी विश्वविद्यालय विभागों से इस तरह की शिकायतों से निपटने वाली केंद्रीय इकाई 'जेंडर सेंसीटाइजेशन कमेटी अगेंस्ट सेक्शुअल हरासमेंट' (जीएससीएएसएच) की 2015-2016 की वार्षिक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, सभी विश्वविद्यालयों में जनवरी 2015 से मार्च 2016 के बीच 42 शिकायतें प्राप्त हुईं। बताते चलें कि दिसंबर 2015 में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद को बताया था कि दो वर्षों के दौरान जेएनयू प्रशासन की ओर से प्राप्त शिकायतों की संख्या शैक्षिक संस्थानों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
जेएनयू में साल 2014-2015 के दौरान यौन उत्पीड़न की 26 शिकायतें मिली थीं, जबकि साल 2013-2014 में आंकड़ा 25 का ही था।

स्मृति ईरानी
- फोटो : PTI
रिपोर्ट में कहा गया, 'कुल मामलों में से तीन की जांच पूरी की गई और मामलों को बंद किया गया, जबकि तीन शिकायतें वापस ली गईं हैं। वहीं, 29 शिकायतें ऐसी हैं जिसमें जांच चल रही है।
यौन उत्पीड़न के सबसे अधिक मामले सामने आने को लेकर विश्वविद्यालय की गत वर्ष आलोचना भी हुई थी, जबकि जेएनयू अधिकारियों ने कहा कि उच्च संख्या इस तथ्य के कारण है कि विश्वविद्यालय के पास ऐसी शिकायतें दर्ज करने के लिए एक सक्रिय मंच है जो कि कई शैक्षिक संस्थानों में नहीं है।