फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor expresses concern on Ranil Wickremesinghe arrest calls sri lanka to abjure politics of vengeanc

Shashi Tharoor: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी पर थरूर ने जताई चिंता, कहा- बदले की राजनीति छोड़ें

Sun, 24 Aug 2025 08:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Aug 2025 08:01 AM IST
सार

रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी लंदन की एक निजी यात्रा के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल करने के आरोपों से जुड़ी है, जहां उन्होंने एक विश्वविद्यालय के स्नातक समारोह में भाग लिया था।

विज्ञापन
Shashi Tharoor expresses concern on Ranil Wickremesinghe arrest calls sri lanka to abjure politics of vengeanc
शशि थरूर, सांसद कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर चिंता जताई और श्रीलंकाई सरकार से बदले की राजनीति छोड़ने का आह्वान किया। शशि थरूर ने ये भी कहा कि रानिल विक्रमसिंघे पर लगे आरोप मामूली हैं और उन्होंने वर्षों तक देश की सेवा की है, ऐसे में वे सम्मान के हकदार हैं।
विज्ञापन


शशि थरूर ने क्या लिखा
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में शशि थरूर ने लिखा कि 'श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को मामूली आरोपों में हिरासत में लिए जाने से मैं चिंतित हूं। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें पहले ही जेल अस्पताल ले जाया जा चुका है। इस बात का पूरा सम्मान करते हुए कि यह उनका आंतरिक मामला है, मैं श्रीलंका सरकार से आग्रह करता हूं कि वह बदले की राजनीति छोड़ें और अपने पूर्व राष्ट्रपति के साथ उस सम्मान और गरिमा के साथ पेश आएं जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कई वर्षों तक देश की सेवा की है।'
विज्ञापन


श्रीलंका के वरिष्ठ पत्रकार ने भारत से लगाई गुहार
इससे पहले वरिष्ठ श्रीलंकाई पत्रकार एस वेंकट नारायण ने भी पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति की गिरफ्तारी को हास्यास्पद बताया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि जरूरत पड़ने पर भारत 76 वर्षीय रानिल विक्रमसिंघे को चिकित्सा सहायता प्रदान कर सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नारायण ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बेहद हास्यास्पद है।' रानिल विक्रमसिंघ ने हिरासत में लिए जाने से पहले कहा था, 'नमस्ते, मैंने कभी अपने लिए कुछ नहीं किया। मैंने सिर्फ श्रीलंका के लिए काम किया है। और आप जानते हैं कि मुझे गिरफ्तार करना दिखाता है कि अनुरा (राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके) इस समय किस तरह के प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Delhi : आज अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री शाह, सीएम रेखा ने किया अतिथियों का स्वागत

किन आरोपों में हुई है रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तार
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी लंदन की एक निजी यात्रा के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल करने के आरोपों से जुड़ी है, जहां उन्होंने एक विश्वविद्यालय के स्नातक समारोह में भाग लिया था। छह बार प्रधानमंत्री रहे रानिल विक्रमसिंघे ने गोटाबाया राजपक्षे को हटाए जाने के बाद जुलाई 2022 में श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह सितंबर 2024 में नेशनल पीपुल्स पावर के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके से राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed