सब्सक्राइब करें

अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा के 'शत्रु' ने खोले पत्ते, बताया किसे देंगे वोट 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha will support bji in no confidence motion

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी द्वारा जारी व्हिप का उल्लंघन नहीं करेंगे और पार्टी के पक्ष में वोट करेंगे।

Trending Videos
Shatrughan Sinha will support bji in no confidence motion

गौरतलब है कि संसद में अगर वोटिंग हो तो शत्रुघ्न सिन्हा के रुख पर उनकी पार्टी और विपक्ष का विशेष ध्यान रहता है। दरअसल सिन्हा ने बीते चार सालों में अपनी ही पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha will support bji in no confidence motion

उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है विपक्ष में कई बौद्धिक और समझदार लोग हैं, लेकिन उन्हें यह (अविश्वास प्रस्ताव) बाद में करना चाहिए था, क्योंकि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। इसके साथ ही हमारा आत्मविश्वास बहुत ज्यादा है। मैंने भाजपा नहीं छोड़ी है, और न ही पार्टी ने भी मुझे अलग किया है। अभी तक मैं भाजपा में हूं। मैं भाजपा का समर्थन करूंगा। और व्हिप का उल्लंघन नहीं करूंगा।

अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी का जीतना लगभग तय  

Shatrughan Sinha will support bji in no confidence motion
अंकों के गणित में वैसे तो लोकसभा में एनडीए पूरी तरह से सेफ जोन में है। मौजूदा समय में लोकसभा में कुल 536 सदस्य हैं। इसमें दो नामित सदस्य भी शामिल हैं जबकि 9 सीट खाली हैं। यानी स्पीकर को हटा दें तो कुल संख्या 535 हो जाती है। लिहाजा, बहुमत के लिए 268 सदस्य चाहिए। लोकसभा में दलगत स्थिति की बात की जाए तो बीजेपी के पास कुल 273 (स्पीकर को छोड़कर) सदस्य हैं।
विज्ञापन
Shatrughan Sinha will support bji in no confidence motion
एनडीए के कुल आंकड़ों को देखें तो यह 358 तक पहुंच जाता है। यानी सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल है। लिहाजा, अविश्वास प्रस्ताव से तो बीजेपी पहले ही निश्चिंत है। सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होने वाले मत विभाजन में सरकार को 314 सांसदों का समर्थन मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed