सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shaurya chakra award indian army police bravery president honour

वीरता को सलाम: अदम्य साहस के लिए जवानों-पुलिस अफसरों को मिला शौर्य चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
shaurya chakra award indian army police bravery president honour
जांबाजों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/एएनआई
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह में सोमवार को वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। भारतीय सेना के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में एक सैन्य अभियान के दौरान असाधारण साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।


कर्नल नितेश भारती भी शौर्य चक्र से सम्मानित
सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तीन आतंकवादियों को मार गिराते हुए असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन किया। लेफ्टिनेंट कर्नल शुक्ला सिख रेजिमेंट की 19वीं बटालियन से हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा ए को नविका सागर परिक्रमा-II अभियान के दौरान असाधारण साहस, समुद्री कौशल और अद्भुत धैर्य दिखाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: प. बंगाल में केंद्र सरकार के कर्मियों से जुड़े मामलों की जांच कर सकेगी CBI, राज्य सरकार से मिली सहमति

सिपाही मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित
वहीं, सिपाही जांजल प्रवीण प्रभाकर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्र की सेवा में असाधारण वीरता, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed