{"_id":"6a6c33cc0485012d300ff8f0","slug":"shehzad-poonawalla-resigns-from-bjp-x-bio-changed-reason-behind-leaving-party-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजाद पूनावाला ने भाजपा से दिया इस्तीफा?: एक्स पर बायो बदला, पार्टी छोड़ने के पीछे क्या है वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शहजाद पूनावाला ने भाजपा से दिया इस्तीफा?: एक्स पर बायो बदला, पार्टी छोड़ने के पीछे क्या है वजह
Fri, 31 Jul 2026 11:04 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:04 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बायो अपडेट किया है। इससे अटकलें तेज हो गई हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूनावाला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने फैसले के पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
एक्स प्रोफाइल में क्या बदलाव किया?
पूनावाला ने अपने एक्स प्रोफाइल के बायो में अब भाजपा का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'जीवनभर का समर्थक' बताया है। पूनावाला ने गुरुवार को अपना बायो अपडेट किया, लेकिन उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई वजह नहीं बताई।
ये भी पढ़ें: 'आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से संभालकर निपटें': राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, और क्या-क्या कहा?
विज्ञापन
भाजपा में कैसे हुई थी एंट्री?
पूनावाला 2017 में कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद के बाद पार्टी छोड़ी थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया।
भाजपा और पीएम मोदी के समर्थक रहे हैं पूनावाला
पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के मुखर समर्थक रहे हैं। वह टीवी बहसों और अन्य मंचों पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लगातार कांग्रेस पर हमला बोला और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं की आलोचना की।

My updated bio : pic.twitter.com/qGG5s9WMOG
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) July 30, 2026