फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Monsoon Session: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Fri, 31 Jul 2026 11:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 31 Jul 2026 11:32 AM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session LIVE in Hindi: लोकसभा और राज्यसभा में आज कई अहम विधेयक पेश किए जाएंगे। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक पेश करेंगे। साथ ही लोकसभा में आज सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
parliament monsoon session live updates birth death bill lok sabha rajya sabha msme bill amit shah
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:35 AM, 31-Jul-2026

राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की अगली बैठक अब 3 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे होगी। राज्यसभा के सभापति ने सदन की कार्यवाही को अगले निर्धारित समय तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
 
11:31 AM, 31-Jul-2026

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा, आरएसएस और वीएचपी पर गंभीर आरोप लगाए

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या में हुई घटनाओं को देखिए। जो श्रद्धालु चढ़ावा चढ़ाने गए, उन्हें रसीद नहीं दी गई। दान पेटी तक पहुंचने से पहले ही पैसे ले लिए गए। गिनती वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरों में कुछ ही दिनों के अंदर गड़बड़ी के 70 वीडियो रिकॉर्ड हुए। लेकिन बाद में पुरानी सभी फुटेज हटा दी गईं। 

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमारा प्रदर्शन केवल एक प्रतीक था। इसके जरिये हमने अयोध्या में दिनदहाड़े लूट की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लूट साल 2020 में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनने के समय से ही चल रही है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि यह सारा पैसा भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों की जेब और बैंक खातों तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से भी मांग की है कि उन्हें इस मामले पर अपनी बात रखने का मौका दिया जाए।
 
विज्ञापन
11:25 AM, 31-Jul-2026

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस को लेकर कीर्ति आजाद का पलटवार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से लाए गए विशेषाधिकार नोटिस पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, वे राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लेकर आए हैं। लेकिन असल में यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ होना चाहिए। 

उन्होंने कहा, स्थिति यह है कि जिस विधेयक को प्रधानमंत्री को पेश करना चाहिए था, उसे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेश किया। वहीं, जो काम अमित शाह को करना था, वह नित्यानंद राय ने किया। कीर्ति आजाद ने कहा कि मुद्दा यह है कि वे अपनी मर्जी के हिसाब से संसद चलाते हैं। वे अपनी पसंद के आधार पर ही तय करते हैं कि किस मुद्दे पर बहस होगी।
 
11:22 AM, 31-Jul-2026

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। 
11:04 AM, 31-Jul-2026

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 
11:02 AM, 31-Jul-2026

Parliament Monsoon Session: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

राज्यसभा में आज एमएसएमई संशोधन विधेयक लाया जाएगा। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed