फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena corporator ramesh mhatre arrested for assaulting doctors at kdmc hospital in thane

शिवसेना नेता रमेश म्हात्रे गिरफ्तार:ठाणे के अस्पताल में महिला डॉक्टर को सरेआम पीटा, अब हवालात में कटेंगी रातें

Wed, 08 Jul 2026 05:47 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 08 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में एनआईसीयू बेड न होने पर दूसरे अस्पताल जाने की सलाह देने वाले डॉक्टरों पर शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। महिला डॉक्टर को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
shiv sena corporator ramesh mhatre arrested for assaulting doctors at kdmc hospital in thane
शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे गिरफ्तार - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई। यह अस्पताल कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की ओर से संचालित होता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गुंडागर्दी का मुख्य आरोपी कोई आम इंसान नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) का कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, म्हात्रे को घर से ही गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
कल्याण के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल झेंडे ने कहा कि म्हात्रे और उनके सहयोगियों के खिलाफ विष्णु नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज आपराधिक मामले के सिलसिले में म्हात्रे को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच चल रही है।
विज्ञापन


पार्टी ने किया किनारा
इससे पहले, ठाणे से लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के ने दिल्ली से एक बयान जारी कर पार्षद की हरकतों से पार्टी को अलग किया और पुष्टि की कि उनके खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। म्हस्के ने कहा, 'पार्टी ने इस घटना का समर्थन नहीं किया है और न ही कभी करेगी। मारपीट म्हात्रे ने ही की थी। भले ही वह एक वरिष्ठ नेता हैं और पांच-छह बार चुने जा चुके हैं, लेकिन पार्टी इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों भड़के थे नेताजी?
यह पूरी घटना 6 जुलाई की शाम को शुरू हुई। अस्पताल के डॉक्टरों ने सिर्फ अपना फर्ज निभाया था, जिसकी उन्हें इतनी भयानक सजा मिली। अस्पताल में नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) पूरी तरह भर चुकी थी। डॉक्टर सृष्टि बाविस्कर और डॉक्टर वैभव सालुंके ने एक नवजात बच्चे के परिजनों को सलाह दी। डॉक्टरों ने बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा। डॉक्टरों की यह सही और पेशेवर सलाह परिजनों को नागवार गुजरी। इसके बाद परिजनों ने सीधे स्थानीय कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को फोन कर बुला लिया।

गुंडागर्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रमेश म्हात्रे अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल परिसर में दाखिल होता है।

वह पीछे से एक महिला डॉक्टर की तरफ बढ़ता है। महिला डॉक्टर के हाथ में मोबाइल फोन था। म्हात्रे पूरी ताकत से महिला डॉक्टर पर हमला करता है, जिससे उसका फोन नीचे गिर जाता है। इसके बाद म्हात्रे और उसके समर्थक अस्पताल के अन्य कर्मचारियों पर टूट पड़ते हैं। इस हमले में डॉक्टर वैभव सालुंके को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद की तस्वीरों में अस्पताल के कर्मचारी बेहद डरे और सहमे हुए नजर आ रहे हैं।


यह भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी, भारी बारिश के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने वकीलों को दी बड़ी राहत


मामले से जुड़ी मुख्य बातें क्या हैं?
  • नवजात शिशु के लिए अस्पताल का एनआईसीयू (NICU) बेड खाली नहीं था।
  • डॉक्टरों ने बच्चे की भलाई के लिए ही उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी थी।
  • शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे ने महिला डॉक्टर पर पीछे से जोरदार हमला किया।
  • पुलिस ने मंगलवार रात को रमेश म्हात्रे और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
  • बुधवार को पुलिस ने आरोपी कॉर्पोरेटर को उसके घर से गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।

आरोपी को कड़ी सजा मिले: डॉक्टर सृष्टि के पिता 
इस बीच डॉ. सृष्टि बाविस्कर के पिता डॉ. महेंद्र बाविस्कर ने कहा कि मीडिया ने सब कुछ देखा है। एक डॉक्टर, एक नर्स और एक आंटी पर हमला हुआ था और हम न्याय की मांग कर रहे हैं; हमारे डॉक्टर तब तक हड़ताल जारी रखेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता। डॉक्टर अभी बहुत तनाव में हैं। वे काम नहीं करना चाहते। उन्हें डर है कि कोई आकर उन पर हमला कर सकता है। उनके साथ कुछ भी हो सकता है। इसीलिए वे डरे हुए हैं। मेरी बेटी भी डरी हुई है। वह ठीक महसूस नहीं कर रही है; वह परेशान है। उसे यहां आने में डर लग रहा है। उसे डर है कि कोई उसे मार सकता है या नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हम न्याय चाहते हैं और चाहते हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed