Maharashtra: उद्धव ठाकरे को कई बार समझाया पर नहीं माने, शिंदे बोले- शिवसेना चौथे नंबर पर आ गई थी
सीएम शिंदे ने कहा कि हम कुछ भी अवैध नहीं कर रहे हैं। हमें नियम, कानून और संविधान के अनुसार काम करना है। आज, हमारे पास 2/3 से अधिक बहुमत है, इसलिए हमारा निर्णय कानूनी है।
विस्तार
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने एक साक्षात्कार में उनके द्वारा शिवसेना से बगावत, महाविकास अघाड़ी, उद्धव ठाकरे से हुई चर्चा समेत कई बिंदुओं पर विस्तार से अपना पक्ष रखा। शिंदे ने स्पष्ट कहा कि ठाकरे के सीएम होने के बाद भी शिवसेना को कोई लाभ नहीं हो रहा था। इस बारे में उन्होंने उद्धव ठाकरे से कई बार बात की थी, लेकिन हम उन्हें समझाने में सफल नहीं हुए।
शिंदे ने कहा कि हमें यानी शिवसेना को महा विकास अघाड़ी से कोई लाभ नहीं मिल रहा था। हमारी पार्टी के सीएम होने के बावजूद, हम नगर पंचायत चुनाव में नंबर 4 पर आ गए। सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि हम कुछ भी अवैध नहीं कर रहे हैं। हमें नियम, कानून और संविधान के अनुसार काम करना है। आज, हमारे पास 2/3 से अधिक बहुमत है, इसलिए हमारा निर्णय कानूनी है। स्पीकर ने हमें भी हमें मान्यता दी। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे खिलाफ अर्जी दायर करने वालों की खिंचाई की।
हमारे विधायक काम नहीं करा पा रहे थे
शिंदे ने कहा कि पूर्ववर्ती एमवीए सरकार के दौरान हमारे विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों के काम करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि सहयोगी उन लोगों को सशक्त बनाने की कोशिश कर रहे थे जो उनसे हार गए थे। धन की कमी के कारण हमारे विधायक विकास कार्य नहीं कर पा रहे थे। हमने वरिष्ठों से बात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो हमारे 40-50 विधायकों ने बगावत की।
हिंदुत्व के लिए यह कदम उठाया
शिंदे ने कहा कि जनता की धारणा थी कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी करती है, लेकिन उन्होंने दिखाया कि इन 50 लोगों (शिंदे गुट) ने हिंदुत्व के लिए यह कदम उठाया है। भाजपा का एजेंडा विकास और हिंदुत्व है। अधिक विधायक होने के बावजूद भाजपा ने हमारा समर्थन किया और सीएम पद के लिए भी समर्थन किया।
विकास के लिए केंद्र व पीएम मोदी हमारे साथ
महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह और केंद्र सरकार हमारे साथ खड़े हैं। यह बड़ी बात है। हमने कुछ भी अवैध नहीं किया है क्योंकि हमारा भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन था।
सुनें क्या कह रहे हैं सीएम शिंदे
#WATCH | We held discussions (with Uddhav Thackeray) several times that we aren't getting any benefit from Maha Vikas Aghadi. Despite our party's CM, we came at no.4 in Nagar Panchayat(polls)...We tried but we didn't succeed(in making him understand): Maharashtra CM Eknath Shinde pic.twitter.com/xtk18LY1lX
— ANI (@ANI) July 6, 2022
सीएम पहुंचे ठाणे तो पत्नी लता शिंदे ने बजाए ड्रम
सीएम शिंदे जब सीएम के तौर पर पहली बार अपने गृह नगर ठाणे पहुंचे तो उनकी पत्नी लता शिंदे ने ड्रम बजाकर उनका स्वागत किया। सीएम बनने के बाद वे पहली बार घर आए थे। उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
#WATCH | Wife of Maharashtra CM Eknath Shinde, Lata Shinde, beat a drum to welcome him in Thane yesterday, 5th July.
— ANI (@ANI) July 6, 2022
He was arriving at his home for the first time after becoming the CM of the state and received a warm welcome from his supporters. pic.twitter.com/0yzZUDJvtY
