फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: High-level committee constituted to probe Sikkim tunnel blast; IG Tashi Wangyal to head it.

Sikkim: सिक्किम सुरंग विस्फोट की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित, आईजी ताशी वांग्याल होंगे अध्यक्ष

Thu, 23 Jul 2026 02:42 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एन. अर्जुन, गंगटोक
एन. अर्जुन, गंगटोक Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
Sikkim: High-level committee constituted to probe Sikkim tunnel blast; IG Tashi Wangyal to head it.
सिक्किम टनल हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सिक्किम सरकार ने नामची जिले के समरडुंग, झोलुंगे में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-छह जलविद्युत परियोजना की एडीआईटी-तीन सुरंग में हुए विस्फोट की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति (हाईलेवल कमेटी) का गठन किया है। 20 जुलाई को हुए इस हादसे में कई श्रमिकों के मारे जाने के बाद सरकार ने घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच का निर्णय लिया है। समिति भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों की भी सिफारिश करेगी।
विज्ञापन




अधिसूचना में क्या है? 

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सिक्किम पुलिस के कानून-व्यवस्था प्रभाग के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ताशी वांग्याल समिति के अध्यक्ष होंगे। खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रधान निदेशक फिगु छेरिंग भूटिया और इसी विभाग के अतिरिक्त निदेशक केशर लुइटेल को समिति का सदस्य बनाया गया है। सिक्किम पुलिस की सीआईडी के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) तेनजिंग लोडेन लेप्चा समिति के
विज्ञापन

सदस्य सचिव होंगे।

समिति को 20 जुलाई को समरडुंग में तीस्ता स्टेज-छह जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन एडीआईटी-तीन सुरंग के भीतर हुए विस्फोट की वजहों की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वह हादसे से जुड़ी परिस्थितियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल करेगी। समिति अपनी जांच के आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदमों की सिफारिश सरकार को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद सुरंग के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। सुरंग के भीतर मलबा, धुआं और गैस के कारण राहत एवं बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे में अब तक कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।


सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति की जांच से हादसे की वास्तविक वजह सामने आने और निर्माणाधीन सुरंगों में सुरक्षा मानकों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। सरकार ने समिति को हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक रिपोर्ट और सुधारात्मक उपायों की सिफारिश करने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed