श्रीलंका हमले के मास्टरमाइंड हाशिम ने भारत में बिताए थे तीन महीने, ऐसे मिली जानकारी
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
खुफिया एजेंसी तमिलनाडु और केरल में उन लोगों की ट्रैकिंग कर रही हैं, जिनके नंबर जहरान हाशिम की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआरएस) में मिले हैं। जहरान श्रीलंका हमलों का मास्टरमाइंड है। जिसने श्रीलंका में 21 अप्रैल को आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। एक सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
खुफिया एजेंसी तमिलनाडु और केरल में उन लोगों की ट्रैकिंग कर रही हैं, जिनके नंबर जहरान हाशिम की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआरएस) में मिले हैं। जहरान श्रीलंका हमलों का मास्टरमाइंड है। जिसने श्रीलंका में 21 अप्रैल को आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। एक सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये माना जा रहा है कि हाशिम ने भारत में 2018 के आखिर में करीब तीन महीने बिताए थे। अधिकारी का कहना है कि हाशिम की सीडीआर इसी समय और श्रीलंका लौटने के बाद की हैं। हाशिम आत्मघाती हमलावरों के समूह में शामिल था। जिन्होंने ईस्टर संडे पर चर्च और पांच सितारा होटलों को निशाना बनाया। जिसमें करीब 250 लोगों की मौत हो गई।
हाशिम के भारत में संपर्क को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल में तीन संदिग्धों के घरों पर छापा मारा। जिनके कथित तौर पर उस आरोपी से संंपर्क हैं, जो 2016 में भारत को छोड़कर आतंकी संगठन आईएस में शामिल हो गया था। इनमें से एक को गिरफ्तार किया गया।
जिसे एनआईए ने गिरफ्तार किया वह केरल में कथित तौर पर आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा था। वह श्रीलंका में हमला करने वाले मास्टरमाइंड हाशिम से प्रेरित था। एजेंसी को ये इनपुट मिले थे कि चार लोगों का एक समूह आरोपियों के संंपर्क में हैं।
संदिग्ध रियास ए (29), जिसे रियास अबुबकर और अबु दुजाना भी कहा जाता है, को मंगलवार को कोच्चि की एक अदालत में पेश किया गया। उसने कथित तौर पर कबूल किया है कि वह श्रीलंका हमलों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम से प्रेरित था।