फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   statement of anil ambani on the supreme court verdict on rafele deal

राफेल डील मामला: अनिल अंबानी बोले- मेरे खिलाफ सारे आरोप राजनीति से प्रेरित

Fri, 14 Dec 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
statement of anil ambani on the supreme court verdict on rafele deal
Anil ambani

राफेल डील मामले में अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत कहा हम राष्ट्र सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर अभी तक दाखिल सभी पीआईएल को खारिज कर दिया है और हम इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस ग्रुप और मेरे खिलाफ जितने भी आरोप लगाए गए थे सभी आधारहीन और  राजनीति से प्रेरित थे। 

विज्ञापन




राफेल सौदे पर लगातार विपक्ष के आरोपों का सामना कर रही मोदी सरकार को शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली है। न्यायालय ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर फ्रांस के साथ हुए सौदे की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


ममाले पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा कि राफेल की खरीद-फरोख्त प्रक्रिया में जांच के दौरान कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। केंद्र के 36 विमान खरीदने के फैसले पर सवाल उठाना सही नहीं है। यही नहीं मामले की सुनवाई करने के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि विमान की क्षमता में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने कहा, 'हम पूरी तरह से संतुष्ट है कि राफेल सौदे की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं रही। देश को सामरिक रूप से सक्षम रहना आवश्यक है। अदालत के लिए अपीलकर्ता प्राधिकारी के रूप में बैठना और सभी पहलुओं की जांच करना संभव नहीं है। हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे साबित होता हो कि इस सौदे में किसी के व्यापारिक हित साधे गए हों।'

भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

बता दें कि लंबे समय से राफेल सौदे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इससे पहले भी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी ने कहा था कि पूरे मामले में सच्चाई की जीत होगी। 

कांग्रेस लगातार इस मामले में आरोप लगाती आ रही है कि कथित तौर पर इस डील से अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया गया और डील को पहले के मुकाबले महंगा कर दिया गया। मौजूदा सरकार राफेल विमानों के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में तय कीमत से कहीं अधिक मूल्य चुका रही हैं। सरकार ने इस सौदे में बदलाव सिर्फ 'एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए' किया है। 

अंबानी ने कहा था कि सचाई की जीत होगी

तब अंबानी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को आधारहीन और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए अंबानी ने कहा था कि सचाई की जीत होगी। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह दुर्भावनापूर्ण, निहित स्वार्थ और कंपनी प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed