{"_id":"6a71d2f96fd57244ff07845b","slug":"students-in-severe-pain-don-t-need-pm-s-forgiveness-modi-needs-to-apologise-instead-rahul-gandhi-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- छात्र गहरे दर्द में हैं , उन्हें प्रधानमंत्री से माफी की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- छात्र गहरे दर्द में हैं , उन्हें प्रधानमंत्री से माफी की जरूरत
Tue, 04 Aug 2026 05:24 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छात्र गहरे दर्द में हैं और उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से माफी की जरूरत नहीं है।राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस भारत का इतिहास नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि भारत किसी को भी अपने इतिहास को रौंदने की अनुमति नहीं देगा।
विज्ञापन
'वाइको इन पार्लियामेंट' किताब लॉन्च के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले, मैं मिस्टर वाइको को बधाई देना चाहता हूं, न सिर्फ उनके भाषणों या उनके द्वारा लिखी गई किताब के लिए, बल्कि उस जज्बे के लिए भी, जो उन्होंने अपने पूरे करियर में बनाए रखा है। जब भी मैं किसी राजनेता को परखता हूं, तो सबसे पहली और जरूरी चीज जो मैं देखता हूं, वह है निरंतरता। क्या वह व्यक्ति कुछ खास विचारों में यकीन रखता है और लगातार उन पर कायम रहता है, या फिर वह एक दिन कुछ कहता है, अगले दिन कुछ और, और उसके अगले दिन कुछ बिल्कुल अलग ही बात कहता है? मिस्टर वाइको हमारे देश के सबसे निरंतर रहने वाले सांसदों में से एक रहे हैं। वाइको भले ही 82 साल के हों, लेकिन वे जिंदगी और राजनीति के एक विद्यार्थी बने हुए हैं। वे लगातार बुनियादी सवाल पूछते रहते हैं, जो कि कुछ अन्य लोगों से बिल्कुल अलग बात है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि देश के हर राज्य को अपनी संस्कृति, इतिहास और भाषा पर गर्व करने और उसे अभिव्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तमिल, मराठी, बंगाली, मलयाली और अन्य राज्यों की भाषाओं और संस्कृतियों को नहीं समझते। वे मानते हैं कि सिर्फ वही इतिहास और भाषा महत्वपूर्ण है, जिसे आरएसएस सही मानता है। राहुल गांधी ने कहा कि असल लड़ाई इसी सोच के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छात्र इसी वजह से विरोध कर रहे हैं, क्योंकि भारत कभी भी अपनी किसी भाषा, संस्कृति या इतिहास का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
खबर अपडेट की जा रही है...