सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu anna university case cm stalin said in assembly blaming only for political benefits

Tamil Nadu: 'राजनीतिक फायदे के लिए लगाए जा रहे आरोप', अन्ना विश्वविद्यालय मामले पर विधानसभा में बोले सीएम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 08 Jan 2025 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम स्टालिन ने कहा कि 'आरोपी को अगर गिरफ्तार नहीं किया जाता या आरोपी को बचाया जाता तो सरकार पर आरोप लगाना सही था, लेकिन आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया।'

tamil nadu anna university case cm stalin said in assembly blaming only for political benefits
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का मामला काफी गरमाया हुआ है। तमिलनाडु विधानसभा में भी विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है। बुधवार को इस मुद्दे पर सीएम स्टालिन ने विधानसभा में बयान दिया और विपक्ष पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने ये माना कि आरोपी डीएमके समर्थक है, लेकिन वह पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है। 
Trending Videos


क्या बोले सीएम स्टालिन
विधानसभा अन्ना विश्वविद्यालय मामले पर बोलते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि 'विधानसभा के सदस्यों ने एक विश्वविद्यालय के नाम का जिक्र किया, लेकिन मैं विश्वविद्यालय का नाम लेकर उस नाम को बदनाम नहीं करना चाहता। किसी ने भी ऐसा नहीं सोचा था। छात्रा के साथ जो भी हुआ वह बहुत बुरा और निर्दयी था। सभी सदस्यों ने उस मुद्दे पर बोला और इस मामले को लेकर सरकार को बुरा दिखाने की कोशिश की, लेकिन सरकार पीड़िता के साथ खड़ी है। आरोपी को अगर गिरफ्तार नहीं किया जाता या आरोपी को बचाया जाता तो सरकार पर आरोप लगाना सही था, लेकिन आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे में अब सरकार पर सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी गणाशेखरन डीएमके का सदस्य नहीं है और सिर्फ पार्टी का समर्थक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में बीती 23 दिसंबर को एक छात्रा का दुष्कर्म किया गया। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह कॉलेज परिसर में अपने दोस्त से बात कर रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  37 वर्षीय आरोपी यूनिवर्सिटी परिसर के पास में बिरयानी बेचता है। इस मुद्दे पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई हुई है। विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने इस मुद्दे पर भारी हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed