{"_id":"6a0fcf2c49c3cc7a1d0f5d4c","slug":"tamil-nadu-cabinet-expansion-continues-iuml-and-vck-leaders-to-take-oath-cm-joseph-vijay-tamil-politics-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Cabinet Expansion: तमिलनाडु कैबिनेट का फिर से हुआ विस्तार, IUML-VCK के नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vijay Cabinet Expansion: तमिलनाडु कैबिनेट का फिर से हुआ विस्तार, IUML-VCK के नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 22 May 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु की टीवीके सरकार में आज दो नए मंत्री शामिल हुए। एएम शाहजहां और वन्नी अरासु ने चेन्नई के लोक भवन में शपथ ली। इस विस्तार के साथ ही टीवीके सरकार के मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों की हिस्सेदारी और भी मजबूत हो गई है। इससे पहले कैबिनेट में कांग्रेस सहित 23 मंत्रियों को जगह मिली थी।
तमिलनाडु कैबिनेट का विस्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार का आज फिर से विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को जगह दी है। इसमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता एएम शाहजहां और वीसीके (VCK) के नेता वन्नी अरासु शामिल हैं।
दोनों नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
आज सुबह इन दोनों नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। एएम शाहजहां पापनाशम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वे अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वहीं, वन्नी अरासु टिंडीवनम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वे वीसीके पार्टी के कद्दावर नेता हैं। इन दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण समारोह आज शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे चेन्नई के लोक भवन में संपन्न हुआ।
इससे पहले 23 विधायकों ने ली थी शपथ
यह विस्तार सरकार की मजबूती और सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री विजय ने अपनी कैबिनेट का बड़ा विस्तार किया था। उस समय 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। उस विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस पार्टी की सरकार में वापसी को लेकर हुई थी। करीब 59 साल के लंबे समय के बाद कांग्रेस तमिलनाडु में किसी क्षेत्रीय दल की सरकार का हिस्सा बनी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Vijay Cabinet Expansion: 23 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 59 साल बाद कांग्रेस की तमिलनाडु मंत्रिमंडल में वापसी
पिछली कैबिनेट सूची में राज्य के लगभग हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया था। इसमें थूथुकुडी से श्रीनाथ, अविनाशी से कमाली एस और कांचीपुरम से आरवी रंजीतकुमार जैसे नेताओं को जगह मिली थी। साथ ही कुंभकोणम, कडलूर और कोयंबटूर जैसे शहरों के प्रतिनिधियों को भी मंत्री बनाया गया था। अब इन दो नए सहयोगियों के जुड़ने से सरकार का मंत्रिमंडल और बड़ा हो गया है।

Trending Videos