Hindi News
›
Video
›
India News
›
Dhar Bhojsala Temple: Maha Aarti will be held at Bhojsala on the first Friday after the court's decision, and
{"_id":"6a0fd19842611b7b7003490b","slug":"dhar-bhojsala-temple-maha-aarti-will-be-held-at-bhojsala-on-the-first-friday-after-the-court-s-decision-and-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhar Bhojsala Temple: कोर्ट के फैसले के बाद पहले शुक्रवार को भोजशाला में महाआरती, नहीं होगी नमाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dhar Bhojsala Temple: कोर्ट के फैसले के बाद पहले शुक्रवार को भोजशाला में महाआरती, नहीं होगी नमाज
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Fri, 22 May 2026 09:16 AM IST
Link Copied
धार की भोजशाला को लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के फैसले के बाद हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है। वहीं, शुक्रवार को पहली बार ऐसा होगा जब भोजशाला परिसर में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और यहां महाआरती आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के फैसले से एक सप्ताह पहले यहां आखिरी बार नमाज अदा की गई थी।
इस बीच, उच्च न्यायालय के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जानकारी के अनुसार, 21 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे विशेष अनुमति याचिका दायर की गई। माना जा रहा है कि आज इस मामले पर सुनवाई हो सकती है।
संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धार जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
भोजशाला परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को तीन स्तरों में बांटा गया है। प्रशासन ने किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए 700 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी अतिरिक्त पुलिस बल निगरानी करेगा।
इसके अलावा, धार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियां भी तैनात की गई हैं। प्रशासन ने आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है, ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।