सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM c joseph vijay meets sonia gandhi rahul gandhi during delhi visit for niti aayog meeting

दिल्ली दौरे पर तमिलनाडु के CM जोसेफ विजय: सोनिया-राहुल गांधी से की मुलाकात, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 10 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। वह नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति से भी भेंट की। 

Tamil Nadu CM c joseph vijay meets sonia gandhi rahul gandhi during delhi visit for niti aayog meeting
सोनिया गांधी और जोसेफ विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। विपक्षी नेताओं के साथ यह बैठक मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान हुई। इसके अलावा, मुख्यमंत्री विजय ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी उपराष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।



मुख्यमंत्री जोसेफ विजय नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें देशभर के मुख्यमंत्री और प्रशासक विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विजय इस बैठक में तमिलनाडु की आर्थिक प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री बनने के बाद जोसेफ विजय की यह दूसरी आधिकारिक दिल्ली यात्रा है। इससे पहले 27 मई को अपनी पहली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। बुधवार सुबह वह चेन्नई से एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली पहुंचे। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने दिग्गज निर्देशक भारतीराजा के निधन पर उनके घर जाकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु भाजपा को बड़ा झटका: प्रदेश सचिव अमर प्रसाद रेड्डी ने दिया इस्तीफा, 13 साल के रिश्ते का हुआ अंत

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री तमिलनाडु हाउस में रुके हैं। उनके कार्यक्रम के अनुसार, वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा वह अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य और केंद्र के बीच सहयोग बढ़ाने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। वह शुक्रवार शाम तक चेन्नई वापस लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed