सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM Joseph Vijay On Women Child Safety Strict Punishment Culprits

तमिलनाडु में यौन उत्पीड़न के खिलाफ सख्ती: CM विजय ने पुलिस को दिए निर्देश, अपराधियों को मिलेगी कठोरतम सजा

पीटीआई, चेन्नई। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 25 May 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु सरकार ने कोयंबटूर की घटना के बाद अपराधियों के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के कड़े तेवर और पुलिस को दिए गए सख्त निर्देश यह साफ करते हैं कि राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीएम विजय ने क्या कहा है? जानिए...
 

Tamil Nadu CM Joseph Vijay On Women Child Safety Strict Punishment Culprits
जोसेफ विजय, मुख्यमंत्री, तमिलनाडु - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने पुलिस को यौन अपराधों के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की तेजी से जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। कोयंबटूर में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और उसकी बेरहमी से हत्या के बाद कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट कर दिया है कि  जघन्य अपराधों में शामिल लोगों से सख्ती से निपटा जाए।


विपक्ष के निशाने पर टीवीके सरकार
यह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर टीवीके सरकार विपक्ष के निशाने पर है। मुख्य विपक्षी दल द्रमुक सहित विभिन्न राजनीतिक दल हत्या और यौन अपराधों की हालिया घटनाओं को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए खुद कमान संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली में दरिंदगी: 13 साल की साली को जीजा ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर सामने आई हैवान की हकीकत
विज्ञापन
Trending Videos


त्वरित सुनवाई और जागरूकता पर जोर
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने एडवोकेट जनरल को अदालती सुनवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पुख्ता एहतियाती कदम उठाए जाएं और समाज में जागरूकता बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विजय ने अधिकारियों से कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच निष्पक्ष और मजबूत तरीके से हो, जिससे अपराधियों को मिलने वाली सजा दूसरों के लिए एक बड़ी मिसाल बने।

पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा
इससे पहले, रविवार को मुख्यमंत्री ने कोयंबटूर में जान गंवाने वाली बच्ची के परिजनों से फोन पर बात की थी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर हाल में न्याय सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया था। सुलूर में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे तमिलनाडु में भारी आक्रोश है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक बच्ची का परिचित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed