सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu cm mk stalin said every individual must rise to defend state on delimitation three language policy

Delimitation: 'राज्य को बचाने के लिए सभी को एक साथ खड़े होने की जरूरत', तमिलनाडु सीएम का चौंकाने वाला बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Feb 2025 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु सीएम ने कहा कि 'आज तमिलनाडु दो अहम चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें से एक है भाषा की लड़ाई, जो हमारी जीवनरेखा है। वहीं दूसरी लड़ाई है परिसीमन की, जो हमारा अधिकार है।'

tamil nadu cm mk stalin said every individual must rise to defend state on delimitation three language policy
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा कर लोगों से राज्य को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिसीमन और तीन भाषा नीति से लड़ने की जरूरत है। स्टालिन ने कहा कि परिसीमन राज्य के आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ा मामला है।
Trending Videos


स्टालिन बोले- परिसीमन का मामला राज्य के आत्मसम्मान से जुड़ा
तमिलनाडु सीएम ने अपनी पार्टी के कैडर से अपील करते हुए कहा कि 'आज तमिलनाडु दो अहम चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें से एक है भाषा की लड़ाई, जो हमारी जीवनरेखा है। वहीं दूसरी लड़ाई है परिसीमन की, जो हमारा अधिकार है। मैं आपसे अपील करता हूं कि इस लड़ाई के बारे में लोगों को बताया जाए। परिसीमन का सीधा असर राज्य के आत्म सम्मान, सामाजिक न्याय और लोगों की कल्याणकारी योजनाओं पर होगा। आपको इस संदेश को लोगों तक लेकर जाना होगा ताकि राज्य का हर नागरिक राज्य को बचाने के लिए एकजुट हो सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु सीएम ने अपने 72वें जन्मदिन की संध्या पर जारी संदेश में कहा कि 'उनकी पार्टी डीएमके इस अन्याय को स्वीकार नहीं करेगी और इसके खिलाफ आवाज उठाएगी।' स्टालिन ने कहा कि 'हमारी मांग साफ है कि संसदीय सीटों का निर्धारण जनसंख्या के आधार पर नहीं होना चाहिए। दक्षिणी राज्यों को जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए दंड नहीं दिया जाना चाहिए। हमें ये शपथ लेनी चाहिए कि हम तमिलनाडु के कल्याण और भविष्य पर कोई समझौता नहीं करेंगे। हमें राज्य के अधिकार की इस लड़ाई में एकजुट होने की जरूरत है। तमिलनाडु इसका विरोध करेगा और इसमें जीत हासिल करेगा।'

परिसीमन को लेकर आवाज उठा रहे दक्षिण के राज्य
स्टालिन ने कहा कि परिसीमन को लेकर कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना और कई अन्य राज्यों से भी आवाज उठ रही है। केंद्र सरकार परिसीमन को हम पर नहीं थोप सकती। सीएम स्टालिन ने तीन भाषा नीति का भी विरोध किया और कहा कि भाषा के आधार पर केंद्र राज्य के फंड रोक रहा है और अब परिसीमन से राज्य का प्रतिनिधित्व भी प्रभावित होगा। स्टालिन ने कहा कि हमारी मांग है कि सिर्फ जनसंख्या के आधार पर परिसीमन नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुनिश्चित किया था कि परिसीमन से दक्षिण के राज्यों को नुकसान नहीं होगा। हालांकि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गृह मंत्री के बयान पर असंतोष जाहिर किया और कहा कि उनकी बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता। 

गौरतलब है कि साल 2026 से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होगी। अगर परिसीमन जनसंख्या के आधार पर हुआ तो इससे दक्षिण के राज्यों में लोकसभा सीटें घट सकती हैं और उत्तरी राज्यों में सीटें बढ़ सकती हैं। इसका दक्षिण के राज्य विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed