सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Tamil nadu cm stalin said people will never tolerate aiadmk bjp treacherous alliance

Tamil nadu: 'प्रदेश के लोग विश्वासघाती गठबंधन को बर्दाश्त नहीं करेंगे', AIADMK-भाजपा गठबंधन पर बरसे स्टालिन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 12 Apr 2025 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

एआईएडीएमके पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा कि 'एआईएडीएमके ने हिंदी थोपने, तीन भाषा नीति और वक्फ कानून के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा और न ही उन्हें कुछ बोलने दिया गया।'

Tamil nadu cm stalin said people will never tolerate aiadmk bjp treacherous alliance
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भाजपा और एआईएडीएमके के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे विश्वासघाती गठबंधन बताया और कहा कि राज्य के लोग इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। गौरतलब है कि तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य में अगला विधानसभा चुनाव पलानी सामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।  
Trending Videos


'यह हार का गठबंधन'
डीएमके प्रमुख स्टालिन ने भाजपा-एआईएडीएमके के गठबंधन पर बयान जारी कर कहा कि 'यह हार का गठबंधन है। तमिलनाडु के लोगों ने इन्हें बार-बार हराया है, लेकिन इसके बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस असफल गठबंधन को फिर से जिंदा करने में जुटे हैं। अमित शाह ने ये नहीं बताया कि ये गठबंधन क्यों बनाया गया और इस गठबंधन का वैचारिक आधार क्या है। बस वे साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने की बात कह रहे थे।' एआईएडीएमके पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा कि 'एआईएडीएमके ने हिंदी थोपने, तीन भाषा नीति और वक्फ कानून के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा और न ही उन्हें कुछ बोलने दिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tamil Nadu New BJP President: नयनार नागेंद्रन ने पर्चा भरा, अन्नामलाई का समर्थन; निर्विरोध चुने जाने के आसार

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा
स्टालिन ने कहा कि डीएमके सिर्फ पार्टी नहीं बल्कि आंदोलन है, जो लोगों के अधिकारों, भाषाई अधिकार और तमिल संस्कृति की रक्षा के लिए है। तमिलनाडु सीएम ने भाजपा और एआईएडीएम पर सत्ता की भूखी पार्टियां होने का आरोप लगाया। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा और एआईएडीएमके को घेरते हुए स्टालिन ने कहा कि अमित शाह ने एआईएडीएमके के साथ मंच साझा करते हुए भ्रष्टाचार की बात की और यह तमिलनाडु के लोगों के लिए हंसने की बात है। उन्होंने दिवंगत नेता जयललिता पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। डीएमके चीफ ने आरोप लगाया कि भाजपा व्यवस्थागत तरीके से तमिलनाडु को हर मोर्चे पर तबाह करने की कोशिश कर रही है। 

तमिलनाडु में साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा तमिलनाडु में अपना प्रदर्शन सुधारने की कोशिशों में जुटी है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को तमिलनाडु में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed