{"_id":"69f9ebc77370d9c0fc0b8ad6","slug":"tamil-nadu-election-tvk-chief-vijay-holds-meeting-with-newly-elected-mlas-shifted-at-resort-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सैलरी के अलावा एक पैसा मत लेना': विजय की विधायकों को सख्त हिदायत; टीवीके के सभी MLAs रिसॉर्ट में शिफ्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'सैलरी के अलावा एक पैसा मत लेना': विजय की विधायकों को सख्त हिदायत; टीवीके के सभी MLAs रिसॉर्ट में शिफ्ट
Tue, 05 May 2026 06:38 PM IST
नवीन पारमुवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Tue, 05 May 2026 06:38 PM IST
सार
तमिलनाडु में सरकार बनाने की कयावद तेज हो गई है। टीवीके प्रमुख विजय ने विधायकों संग बैठक की है। उन्होंने सभी विधायकों को सैलरी के अलावा कोई भी पैसा न लेने और सिर्फ जनता के लिए काम करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
टीवीके प्रमुख विजय
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया। इस चुनाव में टीवीके ने दशकों से राज्य की सत्ता पर काबिज द्रमुक और अन्नाद्रमुक को कड़ा झटका दिया है। चुनाव नतीजों के बाद अब राज्य में टीवीके की सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पार्टी ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को चेंगलपट्टू जिले के मामल्लापुरम में स्थित एक रिसॉर्ट में शिफ्ट किया है।
मामल्लापुरम के रिसॉर्ट के बाहर पुलिस और सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा है। इसी बीच पार्टी प्रमुख थलापति विजय ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सरकार गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक खत्म होने के बाद पार्टी के कई विधायकों ने मीडिया से बात की।
विधायकों ने क्या कहा?
विधायक हरीश ने बताया कि बैठक में पार्टी प्रमुख ने सभी को एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा, 'हमारे नेता (विजय) ने हमें विधायक के वेतन के अलावा कोई और पैसा नहीं लेने और सिर्फ लोगों के लिए काम करने के लिए कहा है।' यह बयान पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति को दर्शाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सरकार बनाने में उलझे विजय: TVK नेता ने जीत पर बधाई के लिए PM मोदी-राहुल गांधी को कहा शुक्रिया, ये संदेश दिया
वहीं, तिरुवन्नामलाई के पोलुर से विधायक अभिषेक आर ने कहा, 'हमने इस पर चर्चा की कि लोगों के लिए क्या करने की जरूरत है।' वहीं, एक अन्य विधायक मैरी विल्सन ने इस जीत को युवाओं से जोड़ते हुए कहा, 'यह जेन Z (युवा पीढ़ी) का फैसला है।'
तमिलनाडु में टीवीके की प्रचंड जीत
गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए दशकों से चली आ रही द्रमुक और अन्नाद्रमुक की राजनीति को बड़ा झटका दिया है। अब राज्य में टीवीके की सरकार बनने जा रही है।
यह भी पढ़ें: असम नतीजों के बाद गौरव गोगोई का बड़ा हमला: हार की जिम्मेदारी ली, EVM और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए तीखे सवाल
जनता की सेवा ही लक्ष्य
विजय ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हमारी जनता का कल्याण ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। राजनीति से ऊपर उठकर, हम राज्य की प्रगति और तमिलनाडु की जनता के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस प्रयास में हम केंद्र सरकार के सहयोग की आशा करते हैं।'