सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Mass deaths of crows fears of bird flu high alert has been issued

Tamil Nadu: राज्य में बड़े पैमाने पर कौवों की मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका के बीच हाई अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 06 Feb 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य में बड़े पैमाने पर कौवों की मौत की खबरों के बाद तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए लोगों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

Tamil Nadu Mass deaths of crows fears of bird flu  high alert has been issued
तमिलनाडु में बड़े स्तर पर कौवों की मौत - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

तमिलनाडु के अलग अलग हिस्सों में बड़े पैमाने पर कौवों की मौत का मामला सामने आया है। सरकार ने बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग ने एक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी की है, जिसमें राज्य भर के पोल्ट्री किसानों और जंगली पक्षियों को संभालने वालों के लिए सख्त एहतियाती उपायों को अनिवार्य किया गया है।

Trending Videos

पीटीआई से बात करते हुए, जन स्वास्थ्य के डायरेक्टर डॉ. ए सोमासुंदरम ने कहा कि जन स्वास्थ्य एवं निवारक चिकित्सा (DPH) ने भी एक अलग निर्देश करते हुए लोगों से सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा तमिलनाडु में एवियन फ्लू के प्रसार के संबंध में केंद्र सरकार के सर्कुलर के आधार पर, हमने एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लू के लक्षणों का ध्यान रखें

डीपीएच ने लोगों को सलाह दी है कि अगर उन्हें फ्लू जैसे लक्षण, जैसे खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत चिकित्सक सहायता लें। बूचड़खानों में काम करने वालों और बीमार या मरे हुए पक्षियों को संभालने वाले कर्मचारियों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इस बीच, पशुपालन विभाग ने अपने अधिकारियों को कौवों, प्रवासी पक्षियों और व्यवसायिक पोल्ट्री में किसी भी असामान्य बीमारी या मौत का पता लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने और चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है।

नए प्रोटोकॉल में क्या है?

सूत्रों के मुताबिक नए प्रोटोकॉल के तहत, पशु चिकित्सा कर्मचारियों को मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम फील्ड में न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सफाई करने वालों के माध्यम से संक्रमण फैलने से रोकने के लिए, एडवाइजरी में यह भी अनिवार्य किया गया है कि मृत पक्षियों को या तो जला दिया जाए या दफना दिया जाए।

अधिकारियों ने लोगों से किसी भी असामान्य पक्षी की मौत के बारे में तुरंत पशुपालन विभाग को सूचित करने का भी आग्रह किया है ताकि तेजी से कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed