सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Politics Congress Chief Selvaperunthagai BJP Like an octopus swallowed three-fourth of AIADMK

Tamil Nadu Politics: 'भाजपा ऑक्टोपस की तरह, तीन चौथाई AIADMK को निगल चुकी है'; तमिलनाडु कांग्रेस का तीखा हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: लव गौर Updated Tue, 10 Feb 2026 08:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Nadu Politics: चुनावी राज्य तमिलनाडु में सियासी बयानबाजी ने जोर पकड़ लिया है। आईएडीएमके नेता के कांग्रेस-डीएमके पर दिए बयान के बाद अब कांग्रेस राज्य अध्यक्ष ने पलानीस्वामी को घेरते हुए भाजपा से उनको सतर्क रहने की नसीहत दी है। 

Tamil Nadu Politics Congress Chief Selvaperunthagai BJP Like an octopus swallowed three-fourth of AIADMK
तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुंथगई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव करीब आते ही सियासी बयानबाजी ने भी जोर पकड़ा लिया है। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुंथगई ने आईएडीएमके को नसीहत देते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है। के. सेल्वापेरुंथगई ने AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के डीएमके-कांग्रेस गठबंधन पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनको अपनी पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। 
Trending Videos


सेल्वपेरुंथगई की पलानीस्वामी को नसीहत
चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए सेल्वपेरुंथगई ने कहा, 'पलानीस्वामी को अपनी पार्टी की रक्षा पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा एक ऑक्टोपस की तरह है, जो सभी पार्टियों को निगल जाती है। अब वह एआईएडीएमके को निगलने जा रही है। भाजपा पहले ही एआईएडीएमके के तीन-चौथाई सदस्यों को निगल चुकी है। पलानीस्वामी को अपनी पार्टी के बचे हुए हिस्से की रक्षा करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पलानीस्वामी का सरकार पर तीखा हमला
बता दें कि रविवार को AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने डीएमके की सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने गठबंधन सरकार पर प्रशासनिक अक्षमता और तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की परीक्षाओं का प्रभावी ढंग से संचालन न कर पाने का आरोप लगाया। 

तंजावुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद चेन्नई रवाना होने से पहले उन्होंने त्रिची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से मुलाकात की। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि DMK सरकार प्रशासनिक रूप से अक्षम है और TNPSC की परीक्षाओं का ठीक से संचालन करने में विफल रही है।

ये भी पढ़ें: क्या मलयेशिया से मास्टर स्ट्रोक?: तमिलनाडु का जिक्र कर PM ने लिया मंत्रियों का नाम; IMPACT का नया अर्थ बताया

एडप्पाडी पलानीस्वामी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री निधि आवंटित न करने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराते रहते हैं, जबकि केंद्र केवल योजना-आधारित सहायता ही प्रदान कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा केंद्र से उचित संपर्क न करने के कारण कई केंद्रीय योजनाएं तमिलनाडु तक नहीं पहुंच पाईं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed