फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tatkal Booking Gets Easier: 5 percent Rise in Tickets Booked in First Three Minutes

कंफर्म सीट की टेंशन होगी कम: तीन मिनट में 5 फीसदी ज्यादा बुक हुए तत्काल टिकट; यात्रियों को ऐसे मिल रहा फायदा

Sat, 01 Aug 2026 07:15 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 01 Aug 2026 07:15 PM IST
सार

आईआरसीटी की नई बीटा वेबसाइट सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं है, बल्कि ऑनलाइन रेल आरक्षण के पूरे अनुभव को बेहतर बनाने की पहल है। यात्रियों के सुझावों के आधार पर वेबसाइट में आगे भी लगातार सुधार किए जाएंगे।

विज्ञापन
Tatkal Booking Gets Easier: 5 percent Rise in Tickets Booked in First Three Minutes
तत्काल टिकट बुकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे ने डिजिटल सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च की है। 15 जुलाई 2026 से शुरू हुई इस वेबसाइट को आधुनिक तकनीक और नए डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। नई वेबसाइट के जरिए यात्रियों को टिकट बुकिंग का तेज, आसान और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करना है।
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक, नए प्लेटफॉर्म पर तत्काल टिकट बुकिंग की स्पीड बढ़ी है। जबकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग का हिस्सा भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। नई वेबसाइट पर टिकट बुकिंग करने की प्रक्रिया को तेज और बेहतर बनाया गया है। जुलाई के आंकड़ों के मुताबिक, पहले के मुकाबले अब तीन मिनट की तत्काल विंडो में पांच फीसदी से ज्यादा, पांच मिनट में तीन फीसदी और 30 मिनट के अंदर दो फीसदी से ज्यादा टिकट बुक हुए हैं। इससे नई वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की रफ्तार बढ़ी है। इससे साफ है कि नई वेबसाइट से टिकट बुकिंग की रफ्तार में सुधार हुआ है।जबकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग की हिस्सेदारी बढ़कर 89.84 फीसदी हो गई है। इससे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम पर दबाव भी कम हुआ है।
विज्ञापन


यात्रियों के फीडबैक के आधार पर वेबसाइट में कई बदलाव किए हैं। अब बार बार आने वाले कैप्चा और अनावश्यक पॉप अप मैसेज को कम किया गया है। इससे टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को बिना रुकावट बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा। नई वेबसाइट में स्लीपर, एसी-3 टियर और एसी-2 टियर जैसी अलग-अलग श्रेणियों की सीट उपलब्धता की जानकारी एक ही स्क्रीन पर मिलेगी। इससे यात्री आसानी से विकल्पों की तुलना कर सकेंगे और कम समय में टिकट से जुड़ा फैसला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटी के अनुसार, नई बीटा वेबसाइट सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं है, बल्कि ऑनलाइन रेल आरक्षण के पूरे अनुभव को बेहतर बनाने की पहल है। यात्रियों के सुझावों के आधार पर वेबसाइट में आगे भी लगातार सुधार किए जाएंगे। भारतीय रेलवे का लक्ष्य डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाकर यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed