फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teesta setalvad accused iisc adminstration for cancel her meeting in campus hall bengaluru

Teesta Setalvad: 'भारतीय विज्ञान संस्थान में बैठक करने से रोका', तीस्ता सीतलवाड़ का प्रशासन पर गंभीर आरोप

Fri, 18 Aug 2023 02:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 18 Aug 2023 02:26 PM IST
सार

सीतलवाड़ ने कहा कि 'कल मुझे बंगलुरू के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान में अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। कुछ प्रोफेसर्स और छात्रों ने मुझे सीसीई हॉल में सांप्रदायिक सद्भाव और न्याय विषय पर लेक्चर देने के लिए बुलाया था।'

विज्ञापन
Teesta setalvad accused iisc adminstration for cancel her meeting in campus hall bengaluru
तीस्ता सीतलवाड़ ने भारतीय विज्ञान संस्थान प्रशासन पर लगाए आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बंगलुरू स्थित प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान में उन्हें बैठक करने से रोका गया। सीतलवाड़ ने कहा कि संस्थान में होने वाली उनकी बैठक को अंतिम समय में बर्खास्त कर दिया गया। तीस्ता सीतलवाड़ को 'सांप्रदायिक सद्भाव और न्याय' विषय पर अपने विचार रखने थे। 
विज्ञापन


'ब्रेक द साइलेंस' संगठन ने आयोजित की थी बैठक
खबर के अनुसार, 'ब्रेक द साइलेंस' नामक संगठन ने बुधवार शाम में भारतीय विज्ञान संस्थान में यह बैठक बुलाई थी। यह बैठक संस्थान के सीसीई लेक्चर हॉल में आयोजित होनी थी। तीस्ता सीतलवाड़ का आरोप है कि आखिरी समय में यह बैठक रद्द कर दी गई और उन्हें हॉल में जाने से रोक दिया गया। सीतलवाड़ का आरोप है कि संस्थान की कैंटीन के बाहर बगीचे में उन्हें यह बैठक करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के जरिए तीस्ता सीतलवाड़ ने यह बात कही। 
विज्ञापन


बगीचे में करनी पड़ी बैठक
सीतलवाड़ के अनुसार 40 छात्र और प्रोफेसर्स उनके लेक्चर में शामिल हुए। सीतलवाड़ ने कहा कि 'कल मुझे बंगलुरू के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान में अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। कुछ प्रोफेसर्स और छात्रों ने मुझे सीसीई हॉल में सांप्रदायिक सद्भाव और न्याय विषय पर लेक्चर देने के लिए बुलाया था। हालांकि अंतिम समय में प्रशासन ने इस बैठक को रद्द कर दिया। इसके बावजूद 40 से ज्यादा छात्र और प्रोफेसर्स ने कैंटीन के बाहर बगीचे में बैठकर न्याय, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सीतलवाड़ ने कहा कि 21वीं सदी में सांप्रदायिक सद्भाव कोई अनजान शब्द नहीं होना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय विज्ञान संस्थान प्रशासन ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि तीस्ता सीतलवाड़ को बीते महीने ही सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बेकसूर लोगों को फंसाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में जमानत दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed