{"_id":"69d94a9e419c7af39a0e6707","slug":"telangana-man-kills-pregnant-wife-two-daughters-to-marry-minor-girl-and-have-a-male-child-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवस में हत्यारा बना युवक: नाबालिग से शादी करना चाहता था, अब बीवी और दो बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हवस में हत्यारा बना युवक: नाबालिग से शादी करना चाहता था, अब बीवी और दो बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सार
तेलंगाना के हनुमाकोंडा में 29 वर्षीय व्यक्ति को अपनी गर्भवती पत्नी और दो बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने नाबालिग से विवाह की इच्छा और पुत्र प्राप्ति की चाह में इस वारदात को अंजाम दिया, जबकि घटना को दुर्घटना दिखाने के लिए पूरी साजिश रची गई। पढ़िए रिपोर्ट-
जांच में जुटी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तेलंगाना के हनुमकोंडा जिले में एक 29 साल के व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी थी। आरोप है कि उसने तीनों को स्विमिंग पूल में धक्का देकर डुबो दिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना एक अप्रैल की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह सब कथित तौर पर इसलिए किया, ताकि वह अपनी रिश्तेदार नाबालिग से शादी कर सके और उसे उम्मीद थी कि वह आगे चलकर एक लड़के को जन्म देगा।
मामले में 10 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने कहा, इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरोपी के माता-पिता, भाई, एक डॉक्टर, एक नर्स और लैब तकनीशियन शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि महिला का पहले भी दो बार गैरकानूनी तरीके से गर्भपात कराया गया था और यह सब इसलिए हुआ, क्योंकि गर्भ में लड़की होने की पुष्टि की गई थी। दो डॉक्टर अभी फरार हैं। इनमें एक ने गर्भपात किया था और दूसरे ने लिंग जांच की थी।
कैसे रची पत्नी और दो बेटियों की हत्या की साजिश?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी और बच्चों को आइसक्रीम दिलाने के बहाने स्विमिंग पूल ले गया। वहां उसने पहले पत्नी को और फिर दोनों बेटियों को पानी में धक्का दे दिया। तीनों की डूबकर मौत हो गई। आरोपी को कथित तौर पर एक रिश्तेदार नाबालिग लड़की से प्यार था। लड़की ने पहले शादी से इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में धमकी देकर उसे मजबूर किया गया। पत्नी के फिर से गर्भवती होने पर परिवार में झगड़ा हुआ और गर्भपात के लिए दबाव बनाया गया। लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी और बच्चों को खत्म करने की साजिश रची, ताकि वह दोबारा शादी कर सके और लड़के को जन्म दे सके।
ये भी पढ़ें: 2011 मुंबई धमाका मामला: आरोपियों को 15 साल बाद जमानत, अदालत ने कहा- शीघ्र सुनवाई का अधिकार सिर्फ कागजी नहीं
घटना के समय स्विमिंग पूल खाली कराया गया था। बिजली बंद की गई और सीसीटीवी का संपर्क भी काट दिया गया था। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को पानी के पास बुलाया और उसे धक्का देकर पूल में गिरा दिया। फिर उसने दोनों बेटियों को भी पानी में फेंक दिया। जब वे बाहर आने की कोशिश कर रही थीं, तो आरोपी ने उन्हें पानी के नीचे दबाकर रखा और तब तक नहीं छोड़ा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।
घटना के बाद आरोपी ने फोन कर बताया 'हादसा'
मौत के बाद शवों को बाहर निकाला गया और कुछ समय तक वहीं रखा गया। इसके बाद आरोपी ने अपने परिवार को फोन किया और झूठ बताया कि हादसे में उनकी मौत हो गई। महिला के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और फिर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन