{"_id":"698c28bfdad6cb5fed0a4134","slug":"telangana-municipal-polls-news-voting-for-116-municipalities-and-7-municipal-corporation-cm-revanth-cast-vote-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana Municipal Polls: तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं-7 नगर निगमों के लिए वोटिंग जारी, CM रेवंत ने डाला वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana Municipal Polls: तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं-7 नगर निगमों के लिए वोटिंग जारी, CM रेवंत ने डाला वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: लव गौर
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Telangana Municipal Polls: तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए आज (बुधवार, 11 फरवरी) को वोटिंग जारी है। चुनावों के नतीजे 13 फरवरी को आएंगे।
Telangana municipal polls
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए वोटिंग जारी है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने विकाराबाद जिले के कोडंगल में अपना वोट डाला। कोडंगल से विधायक रेड्डी ने कस्बे के जिला परिषद हाई स्कूल में अपना मताधिकार प्रयोग किया।
Trending Videos
वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने करीमनगर के एक स्कूल में अपना वोट डाला, जबकि उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने खम्मम जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र मधिरा के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 बजे तक वोटिंग रहेगी जारी , मतगणना 13 फरवरी को
चुनावों में कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा व बीआरएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना 13 फरवरी को होगी। कुल 52.17 लाख मतदाता, जिनमें 25.50 लाख पुरुष और 26.67 लाख महिलाएं शामिल हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 116 नगरपालिकाओं के 2,569 वार्डों में 10,719 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सात नगर निगमों में 412 वार्डों में 2,225 उम्मीदवार मैदान में हैं। एसईसी ने कहा है कि 41,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है और चुनाव के लिए 16,382 मतपेटियों का उपयोग किया जाएगा।
ग्राम पंचायत चुनावों में कांग्रेस को बड़ी सफलता
पिछले साल दिसंबर में ग्राम पंचायत चुनावों में मिली बड़ी सफलता के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस का लक्ष्य राज्य की राजनीति में प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना है, जबकि भाजपा को कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) दोनों के लिए एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरने की उम्मीद है। 2023 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में झटके झेलने के बाद बीआरएस ने ग्राम पंचायत चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया।
हर नगरपालिका के विकास के लिए मास्टर प्लान का वादा
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उत्तम किस्म के चावल का वितरण, आरोग्य श्री स्वास्थ्य योजना, राज्य द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और गरीबों के लिए 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर सहित कई कल्याणकारी कार्यक्रम लागू किए हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रत्येक नगरपालिका के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का वादा किया।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन