सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension again in Manipur: Kuki militants opened fire on army post, encounter lasted for half an hour

मणिपुर में फिर तनाव: कुकी उग्रवादियों ने सेना पर की फायरिंग, आधे घंटे चली मुठभेड़, जानिए अब कैसे हैं हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Thu, 26 Mar 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

मणिपुर के बिष्णुपुर में देर रात सेना और संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के बीच करीब 30 मिनट तक मुठभेड़ हुई, जब उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर फायरिंग की। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। आइए विस्तार से जानते हैं।

Tension again in Manipur: Kuki militants opened fire on army post, encounter lasted for half an hour
मणिपुर में तनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में भारतीय सेना और उग्रवादियों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई।  पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Trending Videos

भारतीय सेना के पोस्ट को बनाया गया निशाना

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली। बताया गया कि रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने फौलजांग/गोतोल इलाके से फौगाकचाओ आवांग लेइकाई स्थित भारतीय सेना के पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में और सीआरपीएफ की 58वीं बटालियन, जो उस क्षेत्र में तैनात थी, ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

संयुक्त तलाशी अभियान शुरू

गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद, सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। यह अभियान उस क्षेत्र में केंद्रित है, जहां गोलीबारी हुई थी और साथ ही आस-पास के पहाड़ी इलाकों में भी चलाया जा रहा है।

नागिरकों से अफवाहें न फैलाने का आग्रह

सुरक्षा बल स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और आसपास के पहाड़ी इलाकों में अपने अभियान जारी रखेंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया है।

मणिपुर पिछले कुछ समय से जातीय हिंसा से जूझ रहा है, जिसमें मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तनाव प्रमुख है। इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की चुनौतियों को उजागर करती हैं। सेना और सुरक्षा बल लगातार शांति और व्यवस्था बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed