फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The government of Benjamin Netanyahu and Beni Gantz made in Israel, PM Narendra Modi congratulated on Twitter

इस्राइल में बनी नेतन्याहू और बेनी गांत्ज की सरकार, पीएम मोदी ने दी अपने दोस्त को ट्विटर पर बधाई

Sun, 17 May 2020 10:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 17 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The government of Benjamin Netanyahu and Beni Gantz made in Israel, PM Narendra Modi congratulated on Twitter
फाइल फोटो - फोटो : Israel Times
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गठबंधन सरकार बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिब्रू और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में बधाई संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मेरे मित्र नेतन्याहू को इस्राइल में पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए बधाई।’’
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे कहा, ‘‘मैं आपको और बेनी गांत्ज को शुभकामनाएं देता हूं। भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपकी सरकार के साथ मिलकर काम जारी रखेंगे।
विज्ञापन


सरकार के गठन से इस्राइल के इतिहास के सबसे लंबे राजनीतिक गतिरोध का अंत हो गया है। यहां पिछले 500 से अधिक दिनों के लिए एक केयर टेकर सरकार काम कर रही थी। बता दें कि इस्राइल में एक के बाद एक लगातार तीन आम चुनाव हुए, लेकिन किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार में गठबंधन समझौते के मुताबिक 18 महीने तक नेतन्याहू प्रधानमंत्री रहेंगे जबकि, 18 महीने बाद बेनी गांत्ज प्रधानमंत्री बनेंगे। 

वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार यहूदीवाद के इतिहास में एक नया गरिमापूर्ण अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनकी सरकार पश्चिमी तट पर इस्राइली संप्रभुता की प्रतिज्ञा के साथ शपथ लेगी।


पश्चिमी तट पर इस्राइली संप्रभुता को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “समय आ गया है कि जो इस्राइली जमीन पर हमारे अधिकारों में विश्वास करता है, वह मेरे नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed