Tirupati Stampede: सीएम नायडू बोले- मृतकों के परिजनों को ₹25 लाख मुआवजा; घायलों को दो-दो लाख रुपये मिलेंगे
भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने समीक्षा बैठक की। आंध्र प्रदेश सरकार ने भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला हिल्स पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ एकादशी उत्सव शुरू होने से दो दिन पहले मची भगदड़ को लेकर राज्य सरकार सतर्क है। घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू तिरुपति मंदिर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू घायलों से मिलने एसवीआईएमएस अस्पताल पहुंचे। उधर, आंध्र प्रदेश सरकार ने भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घायलों को दो-लाख रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा की है।
#WATCH | Andhra Pradesh: CM N. Chandrababu Naidu reaches the spot where a stampede occurred last night in Tirupati, claiming the lives of 6 people and injuring 40.
विज्ञापन
Source: Office of N. Chandrababu Naidu pic.twitter.com/xtEyEs1Fwa — ANI (@ANI) January 9, 2025
आंध्र प्रदेश के राजस्व मंत्री ए सत्य प्रसाद ने कहा कि मृत श्रद्धालुओं के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद मंत्री प्रसाद ने कहा कि हम जीवन को किसी और चीज से नहीं बदल सकते। परिवार की मदद के लिए हमने 25 लाख रुपये की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी यहां आएंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे। फिर घायल व्यक्तियों को दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर फैसला लिया जाएगा।
#WATCH | Tirupati | Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu arrives at SVIMS hospital, to meet the persons injured in the stampede which occurred in Tirupati yesterday pic.twitter.com/voF5vxOObm
— ANI (@ANI) January 9, 2025
ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए उठा रहे कदम
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार जैन ने कहा कि सरकार तिरुपति भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि तिरुमाला तिरुपति मंदिर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मंदिर प्रशासन का दावा है कि भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की जान चली गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी समीक्षा बैठक बुलाई है। वे भी थोड़ी देर में मंदिर जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि बैकुंठ एकादशी के अवसर पर लोग एकत्र हुए थे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था की गई थी। छह मृतकों में से एक महिला तमिलनाडु की बताई जा रही है और मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हमारी सरकार उपचार के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।#WATCH | Tirupati Temple Stampede | Delhi: Prem kumar Jain, TDP National Spokesperson, says, "The unfortunate incident in the Tirumala Tirupati Temple claimed the lives of 6 devotees and injured around 40. I pray to god to give peace to the departed souls. Measures are being… pic.twitter.com/dRMFqlnWOP
— ANI (@ANI) January 9, 2025
वहीं तिरुपति में अलग-अलग स्थानों पर मंदिर में दर्शन के ऑफलाइन टोकन देने के लिए वितरण केंद्र बनाए गए हैं। तिरुपति मंदिर में बुधवार को दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी। दर्शन के कतार में खड़ी महिला जब अस्वस्थ महसूस कर रही तो उसकर मदद के लिए गेट खोला गया तो भीड़ एक साथ आगे बढ़ गई और अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।