सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Arghya Roy Pradhan, Greater Coochbehar movement leader Banshibadan Barman join BJP

Bengal Election: चुनाव से पहले TMC को झटका, पूर्व विधायक अर्घ्य राय और राजबंशी नेता बंगशी बर्मन BJP में शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 24 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान और राजबंशी नेता बंगशी बदन बर्मन बीजेपी में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने समिक भट्टाचार्य और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा, जिससे उत्तर बंगाल में भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पढ़िए रिपोर्ट-

TMC leader Arghya Roy Pradhan, Greater Coochbehar movement leader Banshibadan Barman join BJP
अर्घ्य राय प्रधान और बंगशी बदन बर्मन भाजपा में शामिल - फोटो : एक्स/बीजेपी पश्चिम बंगाल
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को झटका लगा है। दरअसल, टीएमसी के नेता और पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
Trending Videos


समिक और शुभेंदु की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता
राजबंशी नेता बंगशी बदन बर्मन भी यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए। बर्मन ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) से जुड़े हैं और ग्रेटर कूचबिहार आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। दोनों नेताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?
नए नेताओं का स्वागत करते हुए भट्टाचार्य ने भरोसा जताया कि इन दोनों के शामिल होने से उत्तर बंगाल में पार्टी का संगठन मजबूत होगा और चुनावी प्रदर्शन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। अर्घ्य राय प्रधान कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। वह 2011 में तूफानगंज और 2016 में मेखलीगंज से विधायक चुने गए थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद अर्घ्य प्रधान ने क्या कहा?
प्रधान ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा, मैं आज इस पार्टी में शामिल हुआ क्योंकि मैं ऐसी पार्टी में नहीं रह सकता जो भ्रष्टाचार से समझौता करती हो। उन्होंने कहा, ऐसे माहौल में काम करना या जनता के प्रति जवाबदेह रहना संभव नहीं है। मुझे भाजपा से जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है और आने वाले दिनों में मैं इसके लिए काम करूंगा। 

ये भी पढ़ें: 'खरात पर आठ FIR दर्ज, अधिकारियों की भूमिका की भी जांच', CM फडणवीस ने मामले पर सदन में क्या बताया?

बंगशी बदन बर्मन का बयान
वहीं, बर्मन ने कहा कि राजबंशी समुदाय की अपनी अलग संस्कृति और भाषा है, जिसे पर्याप्त ध्यान नहीं मिला है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने हमारे समुदाय के विकास के लिए समर्थन का आश्वासन दिया है। उनकी नीतियों और विचारों से प्रेरित होकर हमने भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष पाठक भी सोमवार को भाजपा में शामिल हो चुके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed