West Bengal Election 2026: सबसे अधिक मतदान वाली सीट पर TMC आगे, जानें उस सीट का हाल जहां हुई सबसे कम वोटिंग
बंगाल में चुनाव नतीजों की स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। राज्य में भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में इस बार सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया था। राज्य में कैनिंग पूर्वा सीट पर सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया था। आइए जानते हैं इन सीटों का हाल..
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो चरणों के मतदान ने इस बार रिकॉर्ड बनाया था। इस बार पश्चिम बंगाल में जहां पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा हो गया, जो कि देश में किसी राज्य में वोटिंग का नया रिकॉर्ड है।
बंगाल की कैनिंग पूर्वा विधानसभा सीट इस बार सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। यहां 97.70% वोटिंग हुई, जो न केवल दूसरे चरण में बल्कि पूरे चुनाव में यह संख्या असाधारण मानी जा रही है। इस सीट पर टीएमसी के मो, बहारुल इस्लाम 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा इस सीट पर तीसरे स्थान पर है। भाजपा के अशिम सुनपुई इस सीट पर पार्टी के उम्मीदवार थे।
इसके विपरीत, पहले चरण में दार्जिलिंग विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ। यहां कुल 82.27% वोटिंग हुई। हालांकि यह आंकड़ा भी कई राज्यों के मुकाबले काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन बंगाल जैसे उच्च मतदान वाले राज्य में इसे अपेक्षाकृत कम भागीदारी के रूप में देखा गया। इस सीट पर भाजपा के नोमन राय 4500 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। यहां टीएमसी ने अपनी सहयोगी पार्टी बीजीपीएम के बिजॉय कुमार राय को टिकट दिया था, जो इस सीट पर तीसरे स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें: West Bengal Election Analysis: बंगाल में पहली बार कमल, हाई वोल्टेज घेराबंदी के बीच भाजपा की जीत के सात कारण
जानें अभी तक की मतगणना का ताजा हाल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं, जिन पर वोट डाले गए थे। पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। एक सीट फाल्टा पर पुनर्मतदान होना है, जिसकी वजह से आज 293 सीटों के नतीजे आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
